Breaking
सेवा संकल्प के अंतर्गत पाटन नगर में निकाली सेवा ज्योति यात्रासेवा संकल्प अभियान के तहत ग्राम सांकरा में मनाया गया आंगन मिलन सेवा उत्सवबासिन में आंगन मिलन कार्यक्रम आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिकाओं का सम्मान – गर्भवती माताओं की हुई गोद भराई पुरई में आंगन मिलन कार्यक्रम का आयोजन, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ एवं पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेशसेवा संकल्प अभियान के तहत ग्राम पंचायत खाड़ा में आंगन मिलन कार्यक्रम अयोध्या कांड में छिपा है त्याग और समर्पण का सच्चा संदेश – आचार्य युवराज पांडेय जी महाराजगुण्डरदेही पुलिस ने 32 पौव्वा शराब के साथ आरोपी को किया गिरफ्तारग्राम पंचायत सांकरा में मनाई गई राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंतीरामचरित मानस महासागर है, इसमें डुबकी लगाने से जीवन धन्य हो जाता है – आचार्य युवराज पांडेयदेऊरझाल आंगनबाड़ी केंद्र में सेवा संकल्प एवं अन्नप्राशन कार्यक्रम आयोजित

आशा भोसले को श्रद्धांजलि

पूर्व राज्य मंत्री ने सुरों की मल्लिका आशा भोसले को भावभीनी श्रद्धांजलि दी 

 

 

रिपोर्ट – एम डी युसुफ खान 

 

अंडा// दुर्ग // 

 

छत्तीसगढ़ के पूर्व राज्य मंत्री बदरुद्दीन कुरैशी ने कहा कि, मशहूर गायिका आशा भोंसले के निधन का समाचार पूरे देश के लिए गहरा दुख लेकर आया है । अपनी मधुर आवाज और बहुमुखी गायन शैली के लिए प्रसिद्ध आशा भोसले ने भारतीय सिने संगीत जगत को अनगिनत यादगार गीत दिए, जो पीढ़ियों तक लोगों के दिलों में बसे रहेंगे । उनके गाए हुए गीतों में भावनाओं की गहराई और विविधता साफ झलकती थी, जिसने उन्हें संगीत की दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई । उनके योगदान के लिए उन्हें कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित किया गया ।

 

आशा भोसले का संगीत करियर कई दशकों तक फैला रहा, जिसमें उन्होंने हिंदी के साथ-साथ कई अन्य भाषाओं में भी गीत गाए। उनके निधन से संगीत जगत को अपूरणीय क्षति हुई है । देश भर के कलाकारों और प्रशंसकों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके योगदान को याद किया है। उनकी सुरीली आवाज और अमूल्य विरासत हमेशा लोगों के दिलों में जीवित रहेगी । उन्होंने आशा ची को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है।

News CG 24 GK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *