Breaking
अंडा थाना क्षेत्र में आधी रात खूनी बवाल युवक पर कटर से हमला, हुआ लहुलुहान आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफतार 10 एवं 12 के विघार्थियों के परीक्षा परिणाम से शत प्रतिशत परीक्षा से सांकरा सरपंच रवि सिंगौर ने छात्राओं दी बधाईगौरव पथ के लिए 7.32 करोड़ स्वीकृतसावधान! दुर्ग-बेमेतरा मार्ग के पावरग्रिड चौक पर लिफ्ट गैंग सक्रिय, आधी रात को राहगीरों को घेरने की कोशिशसोशल मीडिया पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आपत्तिजनक वीडियो के विरोध में ब्लाक कांग्रेस कमेटी दुर्ग ग्रामीण द्वारा अंडा थाना में दर्ज कराई एफआईआर वनांचल क्षेत्र चिलमगोटा में 28 अप्रैल से दो दिवसीय रामायण एवं मानस प्रवचन का भव्य आयोजन अर्जुंदा के शराब दूकान में शराब खरीदने लाईन में लगे युवक की अचानक मौत हुई कारण अत्यधिक गर्मी को बताया जा रहा है।आज ग्राम भरर (पाटन) में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का दौरा – कर्मा महोत्सव व शादी समारोह में करेंगे शिरकत राजीव गांधी जी ने गांवों को मुख्यधारा से जोड़कर भारत के गांवों को सशक्त बनाया” : ताम्रध्वज साहू पंचायतीराज की आत्मा है ग्राम सभा, विकास की दिशा तय करती सामान्य सभा – ढालेश साहू

नंदनी थाना प्रभारी निलबित

लापरवाह थानाप्रभारी नंदनी नगर थाना के प्रभारी भानुप्रताप साव निलंबित, कई का तबादला 

 

रिपोर्ट – एम डी युसुफ खान

 

अंडा // दुर्ग // 

 

दुर्ग जिले में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने और आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से प्रशासन ने सख्त कदम उठाते हुए, कई अधिकारियों के स्थानांतरण आदेश जारी किए हैं। प्रशासनिक कारणों से संबंधित अधिकारियों को उनके नाम के सम्मुख दर्शित स्थानों पर अस्थायी रूप से तत्काल प्रभाव से पदस्थ किया गया है।

जारी आदेश के अनुसार, सभी संबंधित अधिकारी तत्काल कार्यमुक्त होकर बिना विलंब नई पदस्थापना स्थल पर आमद देना सुनिश्चित करेंगे। आदेश की अवहेलना पर कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई के संकेत भी दिए गए हैं।

प्राथमिकता के मामलों में लापरवाही पर गिरी गाज

ज्ञात हो कि जिले के सभी थाना प्रभारियों को आबकारी एक्ट, एनडीपीएस एक्ट, जुआ-सट्टा एक्ट के तहत सख्त कार्रवाई करने के स्पष्ट निर्देश दिए गए थे। इसके बावजूद थाना नंदिनी नगर के प्रभारी निरीक्षक भानू प्रताप साव द्वारा अपेक्षित स्तर पर कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई।

जबकि वर्ष 2026 में इसी थाना क्षेत्र में एसीसीयू टीम द्वारा लगातार कार्रवाई करते हुए,

आबकारी एक्ट के तहत 04 प्रकरण

एनडीपीएस एक्ट के तहत 01 प्रकरण

सट्टा एक्ट के तहत 04 प्रकरण

जुआ एक्ट के तहत 01 प्रकरण

दर्ज किए गए थे। इसके बावजूद थाना स्तर पर अपराधों की रोकथाम में गंभीर लापरवाही सामने आई।

 

 

तत्काल निलंबन, रक्षित केंद्र से अटैच

उक्त परिस्थितियों को गंभीरता से लेते हुए, निरीक्षक भानू प्रताप साव को कर्तव्य के प्रति उदासीनता, लापरवाही और दायित्वों के निर्वहन में विफलता के आधार पर तत्काल प्रभाव से निलंबित कर रक्षित केंद्र दुर्ग से सम्बद्ध कर दिया गया है।

निलंबन अवधि के दौरान उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता रहेगी।

 

 

संदेश साफ: लापरवाही बर्दाश्त नहीं….

दुर्ग पुलिस प्रशासन के इस सख्त कदम से स्पष्ट संकेत मिला है कि कानून-व्यवस्था में ढिलाई और अपराध नियंत्रण में लापरवाही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आने वाले समय में भी ऐसे ही कड़े एक्शन जारी रहने के संकेत हैं।

News CG 24 GK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *