बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सिंह के मुख्य आतिथ्य में जगदलपुर (बस्तर) में हज कमेटी द्वारा हज यात्रियों के लिए प्रशिक्षण शिविर आयोजित

रिपोर्ट _ एम डी युसुफ खान
बालोद // दुर्ग //
जगदलपुर में हज कमेटी द्वारा हज प्रशिक्षण शिविर का आयोजन बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह बतौर मुख्य अतिथि के रुप में शामील हुए।
हज 2026 के लिए बस्तर संभाग से जाने वाले हज यात्रियों के लिए राज्य हज कमेटी द्वारा दिनांक 4 अप्रैल 2026 को जगदलपुर बस्तर में आयोजित हज प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया था। जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में किरण देव सिंह जी विधायक जगदलपुर, एवं प्रदेश अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी भाजपा जिला अध्यक्ष वेद प्रकाश पांडे जी, हज कमेटी के अध्यक्ष मिर्जा एजाज बेग जी की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ। जिसमें जिला बस्तर ,कोंडागांव, बीजापुर, नारायणपुर एवं सुकमा से हज यात्रा पर जाने वाले सभी हज यात्रियों ने शिविर में प्रशिक्षण प्राप्त किया । इस अवसर पर रजनीश पाणिग्रही जी, महामंत्री भारतीय जनता पार्टी हज कमेटी सदस्य मौलाना अमीर बेग, मौलाना महताब आलम एवं गुलाम रहमान खान जगदलपुर मुस्लिम समाज के गणमान्य गुलाम नबी मोहम्मद, इसराइल भारती, एस करीमुद्दीन, शेख सिद्दीक, शकील अहमद, फिरोज बस्तरिया ,अजीज खान उपस्थित रहे।