Breaking
सेवा संकल्प अभियान के तहत ग्राम सांकरा में मनाया गया आंगन मिलन सेवा उत्सवबासिन में आंगन मिलन कार्यक्रम आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिकाओं का सम्मान – गर्भवती माताओं की हुई गोद भराई पुरई में आंगन मिलन कार्यक्रम का आयोजन, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ एवं पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेशसेवा संकल्प अभियान के तहत ग्राम पंचायत खाड़ा में आंगन मिलन कार्यक्रम अयोध्या कांड में छिपा है त्याग और समर्पण का सच्चा संदेश – आचार्य युवराज पांडेय जी महाराजगुण्डरदेही पुलिस ने 32 पौव्वा शराब के साथ आरोपी को किया गिरफ्तारग्राम पंचायत सांकरा में मनाई गई राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंतीरामचरित मानस महासागर है, इसमें डुबकी लगाने से जीवन धन्य हो जाता है – आचार्य युवराज पांडेयदेऊरझाल आंगनबाड़ी केंद्र में सेवा संकल्प एवं अन्नप्राशन कार्यक्रम आयोजितबोरीगारका (पाऊवारा) में श्रीराम कथा का द्वितीय दिवस भक्तिमय माहौल में संपन्न, आचार्य युवराज पांडेय ने कहा- रामचरित मानस है जीवन जीने की कला

तीन दिवसीय रामधुनि

धमना में तीन दिवसीय भव्य रामधुनी महोत्सव का आगाज 

 

by, yousuf.khan.

 

जामगांव आर // 

समीपस्थ ग्राम धमना में तीन दिवसीय श्री रामधुनी प्रतियोगिता एवं सम्मेलन का आयोजन 3 से 5 अप्रैल तक किया जा रहा है। यूथ विजिल ग्रुप एवं समस्त ग्रामवासियों के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम का शुभारंभ प्रज्वलन एवं उद्घाटन समारोह शुक्रवार को समरोहपूर्वक सम्पन्न हुआ, उद्घाटन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. दयाराम साहू (पूर्व विधायक) शामिल हुए , अध्यक्षता समाजसेवी गौतम चोरडिया ने किया । इस अवसर पर सरपंच लोकेश महलवार, लाल कुमार साहू, अजय कुमार अग्रवाल, संतोष कुमार साहू, लेखराम साहू, जोगीराम साहू, अंकलू राम साहू, सिरजू साहू, तिलकराम यादव, गोवर्धन ठाकुर और कोमल साहू विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे।तीनों दिनों तक क्षेत्र की विभिन्न रामधुनी मंडलियों द्वारा भक्ति संगीत, झांकी एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएंगी। आयोजन के अंत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली मंडलियों को पुरस्कृत किया जाएगा। शनिवार 4 अप्रैल को आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जितेन्द्र साहू (अध्यक्ष तेलघानी विकास बोर्ड, राज्यमंत्री दर्जा) शामिल होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कल्पना नारद साहू (सभापति जिला पंचायत दुर्ग) करेंगी। समापन दिवस 5 अप्रैल को मुख्य अतिथि के रूप में लालेश्वर साहू (अध्यक्ष तहसील साहू संघ पाटन) उपस्थित रहेंगे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता कमलेश वर्मा (जनपद उपाध्यक्ष पाटन) करेंगे।आयोजकों ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

News CG 24 GK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *