Breaking
पुरई में आंगन मिलन कार्यक्रम का आयोजन, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ एवं पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेशसेवा संकल्प अभियान के तहत ग्राम पंचायत खाड़ा में आंगन मिलन कार्यक्रम अयोध्या कांड में छिपा है त्याग और समर्पण का सच्चा संदेश – आचार्य युवराज पांडेय जी महाराजगुण्डरदेही पुलिस ने 32 पौव्वा शराब के साथ आरोपी को किया गिरफ्तारग्राम पंचायत सांकरा में मनाई गई राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंतीरामचरित मानस महासागर है, इसमें डुबकी लगाने से जीवन धन्य हो जाता है – आचार्य युवराज पांडेयदेऊरझाल आंगनबाड़ी केंद्र में सेवा संकल्प एवं अन्नप्राशन कार्यक्रम आयोजितबोरीगारका (पाऊवारा) में श्रीराम कथा का द्वितीय दिवस भक्तिमय माहौल में संपन्न, आचार्य युवराज पांडेय ने कहा- रामचरित मानस है जीवन जीने की कलाग्राम सांकरा में सुना गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ का 138वां एपिसोडदुर्ग ग्रामीण महिला बाल विकास विभाग ने ग्राम पंचायत अंडा में सेवा संकल्प आंगन मिलन कार्यक्रम मनाया 

भव्य साहू का नवोदय में चयन

भव्य साहू के नवोदय में चयन पर प्रबुद्ध नागरिकों ने किया सम्मान

 

रिपोर्ट – एम डी युसुफ खान
अंडा – दुर्ग //

जिला मुख्यालय के समीपस्थ गांव और जवाहर नवोदय विद्यालय स्थित ग्राम बोराई के प्रतिभावान छात्र भव्य साहू* (माता श्रीमति लेखनी साहू व पिता जितेंद्र साहू) का नवोदय विद्यालय में चयनित होने पर स्थानीय प्रबुद्ध जन और जनप्रतिनिधियों ने छात्र को रोरी -गुलाल लगा शाल ,श्रीफल और स्वामी विवेकानंद जी के तैलचित्र भेंट करने के साथ ही ग्राम की अध्यापन कार्य में मार्गदर्शिका रहीं *श्री मति जयंत्री साहू* का भी शाल श्रीफल भेंट कर सम्मान कर बधाई दी।
अवगत हो शिक्षा के क्षेत्र में *पूर्व प्रधान मंत्री राजीव गांधी* का गांव के साधन, संपन्नता विहीन प्रतिभावान बच्चों को निःशुल्क आवासीय और बेहतरीन उच्च स्तर की शिक्षा सुविधा उपलब्ध करवाने देश में प्रत्येक जिला में एक स्कूल की स्थापना के शुरुवाती दौर में ही दुर्ग जिले का जवाहर नवोदय विद्यालय ,बोरई में खोला गया। जहां से सैकड़ों होनहार बच्चे अपना भविष्य गढ़ चिकित्सा,अनुसंधान,स्वास्थ्य,शिक्षा,सेना, न्यायाधीश,आई ए एस ,आई पी एस जैसे प्रतिष्ठा पूर्ण पद में चयनित हो देश की सेवा में लगे है।
इस विद्यालय में प्रवेश के लिए हजारों बच्चे परीक्षा देते है सीमित सीट होने के कारण कुशाग्र विद्यार्थी ही चुन पाते है। इस वर्ष दुर्ग जिले के धमधा ब्लॉक से ही आधे से ज्यादा बच्चों का चयन होने से बचे हुए कम सीट के लिए दुर्ग और पाटन ब्लॉक में से बोरई के भव्य साहू का चयन बड़ी उपलब्धि है दूसरी बड़ी बात इस परिवार के लिए कि दो संतानों में से भव्य साहू की बहन खुशबु साहू का भी पूर्व में चयन हुआ है और वह 12 वीं में (बायो सब्जेक्ट) अध्ययनरत है।बोरई गांव की एकमात्र परिवार जिसके दोनों बच्चे नवोदय में पढ़ेंगे।ग्राम की शिक्षित बहु जयंत्री साहू के मेहनत व मार्गदर्शन में हर साल चयन हो रहे है और अबतक 8 से 10 बच्चों का जवाहर नवोदय विद्यालय में जाना भी एक उपलब्धि है।
इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष शाला प्रबंधन समिति नरेंद्र देशमुख , अध्यक्ष ग्राम विकास समिति कैलाश सिन्हा,पूर्व पंच डॉ जितेंद्र साहू,पूर्व पंच मिथलेश देशमुख, ग्राम शक्ति संयोजिका शशि साहू,राहुल साहू,अधिवक्ता चंद्रशेखर साहू,राजा साहू,गोपाल साहू, भुवन साहू,माधव साहू ,लोकेश बंजारे, मनोहर साहू,पूर्व अध्यक्ष सरपंच संघ रिवेंद्र यादव आदि उपस्थित रहे।

 

News CG 24 GK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *