अफीम की खेती पर छत्तीसगढ़ सरकार की तत्काल कार्यवाही
अफीम की अवैध खेती पर CM विष्णुदेव साय सरकार सख्त
छत्तीसगढ़ के विभिन्न हिस्सों में अवैध अफीम की खेती और नशीले पदार्थों के कारोबार के खिलाफ CM विष्णुदेव साय सरकार ने सख्त रुख अपनाया है।

यूसुफ खान
अंडा // बालोद // दुर्ग
CM विष्णुदेव साय ने अवैध अफीम खेती को लेकर जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई है। दुर्ग और बलरामपुर में अवैध खेती के खुलासे के बाद सभी जिला कलेक्टरों को 15 दिनों के भीतर व्यापक सर्वे रिपोर्ट और प्रमाण-पत्र सौंपने के कड़े निर्देश दिए गए हैं।
BALOD नगर पालिका के छोटे कद के ‘पार्षद’ दीपक लोढा ने अवैध अफीम की खेती और नशीले पदार्थों के कारोबार के खिलाफ लगातार कार्यवाही के लिए CM विष्णुदेव साय सरकार की सराहना की है।
‘पार्षद’ ने बताया, अवैध खेती के खिलाफ प्रशासन ने सर्जिकल स्ट्राइक (जैसे तमनार क्षेत्र) जैसी कार्रवाई कर अफीम के खेतों को नष्ट करना शुरू कर दिया है।
दूरदराज के क्षेत्रों, बाड़ियों और फार्म हाउसों में अफीम की अवैध खेती की जांच के लिए ड्रोन कैमरों का उपयोग किया जा रहा है।