Breaking
दुर्ग ग्रामीण अंधेरे में, विधायक ललित चंद्राकर के कार्यों पर पूर्व जेसीसीजे विधानसभा प्रत्याशी ढालेश साहू ने उठाए सवालमिट्टी से बनी चार इंच की इको फ्रेंडली श्री गणेश जी का विधि विधान से टब में किया जाएगा विसर्जनसेवा संकल्प अभियान के तहत वार्ड 15 अटारी के तालाबों में किया साफ सफाईसेवा संकल्प अभियान के तहत चित्र लेखन एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजितचिरपोटी में समाज रत्न दाऊ उत्तम साव की 47वीं पुण्यतिथी हर्षोल्लास से मनाई गई लक्ष्मी नारायण चंद्राकर को मिली प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारीअंडा, निकुम परिक्षेत्र के आंगनबाड़ी केंद्रों में आशीर्वाद दीप प्रज्वलित सांकरा के आंगनबाड़ी केंद्रों में जला ‘आशीर्वाद दीप’, प्रधानमंत्री मोदी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएंबोरीगारका (पाऊवारा) में 28 सितंबर से गूंजेगी श्रीराम कथा, आचार्य युवराज पांडे करेंगे कथा वाचन, पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने लिया तैयारियों का जायजापोषण अभियान अंतर्गत पोषण माह एवं सेवा संकल्प अभियान हेतु कार्यशाला का आयोजन 

सांकरा में वजन त्योहार

आँगनबाड़ी केंद्र सांकरा में मनाया गया वजन त्यौहार, 36 बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण लिया

 

 

एकीकृत बाल विकास परियोजना जामगांव एम अंतर्गत आँगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 01 सांकरा में “वजन त्यौहार” का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास विभाग, छत्तीसगढ़ शासन की सी.एस. लाल मैडम विशेष रूप से उपस्थित रहीं।

वजन त्यौहार के दौरान आँगनबाड़ी केंद्र में दर्ज कुल 36 बच्चों का वजन एवं ऊँचाई मापकर स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। जांच में सभी बच्चे सुपोषित पाए गए। इस अवसर पर सभी अभिभावकों को प्रमाण पत्र प्रदान कर बच्चों के बेहतर पोषण स्तर के लिए प्रोत्साहित किया गया।

 

कार्यक्रम में जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी अजय साहू, परियोजना अधिकारी यमुनेश पांडे, सरपंच रवि सिंगौर, पंच तुलाराम सिंगौर सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं नागरिकगण उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों के पोषण स्तर की नियमित निगरानी एवं समुदाय में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाना रहा। आयोजन को लेकर पालकों एवं ग्रामीणों में उत्साह देखा गया।

News CG 24 GK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *