Breaking
दुर्ग ग्रामीण अंधेरे में, विधायक ललित चंद्राकर के कार्यों पर पूर्व जेसीसीजे विधानसभा प्रत्याशी ढालेश साहू ने उठाए सवालमिट्टी से बनी चार इंच की इको फ्रेंडली श्री गणेश जी का विधि विधान से टब में किया जाएगा विसर्जनसेवा संकल्प अभियान के तहत वार्ड 15 अटारी के तालाबों में किया साफ सफाईसेवा संकल्प अभियान के तहत चित्र लेखन एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजितचिरपोटी में समाज रत्न दाऊ उत्तम साव की 47वीं पुण्यतिथी हर्षोल्लास से मनाई गई लक्ष्मी नारायण चंद्राकर को मिली प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारीअंडा, निकुम परिक्षेत्र के आंगनबाड़ी केंद्रों में आशीर्वाद दीप प्रज्वलित सांकरा के आंगनबाड़ी केंद्रों में जला ‘आशीर्वाद दीप’, प्रधानमंत्री मोदी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएंबोरीगारका (पाऊवारा) में 28 सितंबर से गूंजेगी श्रीराम कथा, आचार्य युवराज पांडे करेंगे कथा वाचन, पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने लिया तैयारियों का जायजापोषण अभियान अंतर्गत पोषण माह एवं सेवा संकल्प अभियान हेतु कार्यशाला का आयोजन 

कौशल आधारित 6प्रशिक्षण

गोदना हस्तशिल्प प्रशिक्षण केन्द्र, कोड़िया द्वारा प्रशिक्षण पश्चात् पार्लर सामग्री वितरण किया गया 

कौशल आधारित प्रशिक्षण से सशक्त हो रही ग्रामीण बेटियां- नितिन शर्मा 

 

by– md.yousuf.khan.

 

अंडा // दुर्ग // 

 

गोदना हस्तशिल्प प्रशिक्षण केंद्र, कोड़िया द्वारा बेसिक एवं एडवांस पार्लर कोर्स अंतर्गत पार्लर सामग्री वितरण एवं समापन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ की गई।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में माय भारत छग उप निदेशक नितिन कुमार शर्मा उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों शास्त्रीय संगीत शिक्षिका पूनम शर्मा, ग्राम पंचायत कोड़िया सरपंच खुमान निषाद एवं एनयूजेएफ राजनांदगांव समन्वयक सावित्री निषाद शामिल रहे।मून ब्यूटी पार्लर एवं गोदना हस्तशिल्प प्रशिक्षण केंद्र कोड़िया की संचालिका व ब्यूटीशियन गायत्री निषाद ने बताया कि शासकीय अधिकृत संस्था न्यू उड़ान जनसेवा फाउंडेशन के सहयोग से ग्रामीण महिलाओं एवं बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से द्विमासिक पार्लर प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया था जिसमें ग्राम व आसपास के 7 प्रशिक्षणार्थियों गायत्री निषाद, थामेश्वरी साहू, रेणुका साहू, ज्योति निषाद, प्रज्ञा निषाद, ललीता निषाद, लक्ष्मी यादव ने सफलतापूर्वक प्रशिक्षण प्राप्त किया। प्रशिक्षण उपरांत सभी प्रतिभागियों की लिखित एवं प्रायोगिक परीक्षा ली गई। समापन के अवसर पर प्रशिक्षण पूर्ण करने वाले प्रतिभागियों को स्वरोजगार हेतु प्रेरित करने थ्रेडिंग चेयर, वैक्स हीटर, हेयर ड्रायर सहित अन्य आवश्यक पार्लर सामग्री वितरित की गई। साथ ही सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र भी प्रदान किए गया।

माय भारत छग उप निदेशक नितिन कुमार शर्मा ने व्यवसायिक प्रशिक्षक गायत्री निषाद के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए पहले स्वयं विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रमों में भाग लेकर आज अपने साथ अन्य महिलाओं व बालिकाओं को ऐसे कौशल आधारित प्रशिक्षण कार्यक्रम आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं। उन्होंने प्रतिभागियों को सीखी हुई कला का सदुपयोग कर स्वयं का रोजगार स्थापित करने के लिए प्रेरित किया।

सरपंच खुमान निषाद ने भी अपने संबोधन में प्रशिक्षण की सराहना करते हुए इस पहल को ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं और युवतियों के लिए सशक्तिकरण का माध्यम बताया। उन्होंने आयोजक संस्था की प्रशंसा करते हुए भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों के निरंतर आयोजन की अपेक्षा व्यक्त की।

सावित्री निषाद ने महिलाओं को व्यवहार कौशल एवं पार्लर संचालन की तकनीकी बारीकियों से अवगत कराया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में शौर्य संगठन अध्यक्ष फलेंद्र पटेल, सचिव आदित्य भारद्वाज, उपकोषाध्यक्ष आरती निषाद, दीपक चॉइस सेंटर संचालक पंकज दीपक, लुकेश्वरी, ऋतु, वासिनी, धारणा सहित सभी प्रशिक्षणार्थियों का विशेष योगदान रहा।

News CG 24 GK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *