Breaking
सेवा संकल्प अभियान के तहत वार्ड 15 अटारी के तालाबों में किया साफ सफाईसेवा संकल्प अभियान के तहत चित्र लेखन एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजितचिरपोटी में समाज रत्न दाऊ उत्तम साव की 47वीं पुण्यतिथी हर्षोल्लास से मनाई गई लक्ष्मी नारायण चंद्राकर को मिली प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारीअंडा, निकुम परिक्षेत्र के आंगनबाड़ी केंद्रों में आशीर्वाद दीप प्रज्वलित सांकरा के आंगनबाड़ी केंद्रों में जला ‘आशीर्वाद दीप’, प्रधानमंत्री मोदी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएंबोरीगारका (पाऊवारा) में 28 सितंबर से गूंजेगी श्रीराम कथा, आचार्य युवराज पांडे करेंगे कथा वाचन, पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने लिया तैयारियों का जायजापोषण अभियान अंतर्गत पोषण माह एवं सेवा संकल्प अभियान हेतु कार्यशाला का आयोजन भाजपा नेत्री डॉ. पार्वती कुर्रे ने प्रदेश अध्यक्ष किरण देव से की मुलाकात, जाना स्वास्थ्य का हाल17 सितंबर को जलेंगे ‘आशीर्वाद का दीप’, प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर सेवा और संकल्प का संदेश

आमटी मंडई मेला का आयोजन

15 फरवरी महाशिवरात्रि पर्व पर ग्राम आमटी में भव्य मेला महोत्सव  का आयोजन 

 

 

 

वरिष्ठ पत्रकार – युसूफ खान 

 

अंडा – दुर्ग //

 

ग्राम आमटी में प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी भगवान भोलेनाथ की असीम कृपा से महाशिवरात्रि पर्व पर भव्य मेला महोत्सव का आयोजन 15 फरवरी 2026, रविवार को नदी किनारे स्थित मेला स्थल पर किया जाएगा।

आयोजकों के अनुसार, पटेल एवं निषाद समाज के मंदिर में दोपहर 12 बजे से पूजा-अर्चना का कार्यक्रम प्रारंभ होगा। इसके पश्चात श्रद्धालुओं के लिए विभिन्न धार्मिक गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।

रात्रिकालीन कार्यक्रम के अंतर्गत रात 11 बजे से छत्तीसगढ़ी लोक नृत्य का भव्य आयोजन रखा गया है। इस अवसर पर “महतारी के आंगु” छत्तीसगढ़ी लोक नृत्य पार्टी, संसारगढ़(अम्बागढ़ चौकी, जिला के.सी.जी., छत्तीसगढ़) अपनी विशेष प्रस्तुति देगी, जो कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहेगा।

पटेल एवं निषाद मंदिर समिति, आमटी एवं समस्त ग्रामवासियों द्वारा क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की गई है।

 

सह. प्रतिनिधि मोरज देशमुख

News CG 24 GK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *