Breaking
सेवा संकल्प अभियान के तहत वार्ड 15 अटारी के तालाबों में किया साफ सफाईसेवा संकल्प अभियान के तहत चित्र लेखन एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजितचिरपोटी में समाज रत्न दाऊ उत्तम साव की 47वीं पुण्यतिथी हर्षोल्लास से मनाई गई लक्ष्मी नारायण चंद्राकर को मिली प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारीअंडा, निकुम परिक्षेत्र के आंगनबाड़ी केंद्रों में आशीर्वाद दीप प्रज्वलित सांकरा के आंगनबाड़ी केंद्रों में जला ‘आशीर्वाद दीप’, प्रधानमंत्री मोदी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएंबोरीगारका (पाऊवारा) में 28 सितंबर से गूंजेगी श्रीराम कथा, आचार्य युवराज पांडे करेंगे कथा वाचन, पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने लिया तैयारियों का जायजापोषण अभियान अंतर्गत पोषण माह एवं सेवा संकल्प अभियान हेतु कार्यशाला का आयोजन भाजपा नेत्री डॉ. पार्वती कुर्रे ने प्रदेश अध्यक्ष किरण देव से की मुलाकात, जाना स्वास्थ्य का हाल17 सितंबर को जलेंगे ‘आशीर्वाद का दीप’, प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर सेवा और संकल्प का संदेश

नन्ही बालिका ने अपने जन्मदिन पर कलेक्टर को आमंत्रण दी

नन्हीं बालिका अल्फिया ने अपने आने वाले जन्मदिवस के अवसर पर न्योता भोज हेतु कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश  मिश्रा को दिया आमंत्रण

कलेक्टर ने नन्हीं बालिका को जन्मदिन की अग्रिम शुभकामनाएं देते हुए, सियावेदी इको एडवेंचर फेस्ट में शामिल होने दिया एंट्री पास

 

by- md.yousuf.khan.

 

 

बालोद, 11 फरवरी 2026

 

संयुक्त जिला कार्यालय में आज पहुँची नन्हीं बालिका अल्फिया ने कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा से मुलाकात कर उन्हें अपने हाथों से बनाया हुआ आमंत्रण पत्र देकर अपने आठवें जन्मदिन के अवसर पर आयोजित होने वाले न्योता भोज में शामिल होने आमंत्रित किया। कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने नन्हीं बालिका अल्फिया के आमंत्रण को सहर्ष स्वीकार करते हुए उनके प्रति स्नेह जताया। कलेक्टर ने नन्हीं बालिका अल्फिया को उसके जन्मदिन हेतु अग्रिम बधाई दी तथा उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने बच्ची को जिले के नारागांव में 13 से 15 फरवरी तक आयोजित होने वाले ’सियादेवी इको एडवेंचर फेस्ट’ में शामिल होने के लिए ’वीआईपी एंट्री पास’ प्रदान किया। उल्लेखनीय है कि शिकारी पारा बालोद के दंपत्ति श्रीमती तन्वी खान एवं जमिल खान अपनी 8वर्ष की बालिका अल्फिया के जन्मदिन के अवसर पर 13 फरवरी को माध्यमिक शाला ओरमा में न्योता भोज कार्यक्रम का आयोजन कर रहे हैं। जिसके तहत वे आज संयुक्त जिला कार्यालय में आमंत्रण देने हेतु पहुँचे थे।

News CG 24 GK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *