Breaking
सेवा संकल्प अभियान के तहत वार्ड 15 अटारी के तालाबों में किया साफ सफाईसेवा संकल्प अभियान के तहत चित्र लेखन एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजितचिरपोटी में समाज रत्न दाऊ उत्तम साव की 47वीं पुण्यतिथी हर्षोल्लास से मनाई गई लक्ष्मी नारायण चंद्राकर को मिली प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारीअंडा, निकुम परिक्षेत्र के आंगनबाड़ी केंद्रों में आशीर्वाद दीप प्रज्वलित सांकरा के आंगनबाड़ी केंद्रों में जला ‘आशीर्वाद दीप’, प्रधानमंत्री मोदी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएंबोरीगारका (पाऊवारा) में 28 सितंबर से गूंजेगी श्रीराम कथा, आचार्य युवराज पांडे करेंगे कथा वाचन, पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने लिया तैयारियों का जायजापोषण अभियान अंतर्गत पोषण माह एवं सेवा संकल्प अभियान हेतु कार्यशाला का आयोजन भाजपा नेत्री डॉ. पार्वती कुर्रे ने प्रदेश अध्यक्ष किरण देव से की मुलाकात, जाना स्वास्थ्य का हाल17 सितंबर को जलेंगे ‘आशीर्वाद का दीप’, प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर सेवा और संकल्प का संदेश

मुस्लिम समाज के लिए भवन

मुस्लिम सामुदायिक भवन के लिए भूमि आवंटन की मांग, कलेक्टर ने एसडीएम को दिए शीघ्र कार्रवाई के निर्देश

 

by- md.yousuf.

 

 

बालोद :— // इंतजामिया कमेटी के सदर जनाब शाहिद अहमद खान द्वारा मुस्लिम समाज के लिए सामुदायिक भवन निर्माण हेतु 50 डिसमिल भूमि आवंटन की मांग को लेकर जिला कलेक्टर बालोद को आवेदन प्रस्तुत किया गया था। मामले को संज्ञान में लेते हुए कलेक्टर महोदय ने अनु विभागीय अधिकारी (राजस्व) बालोद को पत्र प्रेषित कर प्रकरण पर आवश्यक कार्रवाई करते हुए शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए हैं।

इस संबंध में इंतजामिया कमेटी के सदर शाहिद अहमद खान ने बताया कि मुस्लिम समाज के पास सामाजिक, शैक्षणिक एवं धार्मिक कार्यक्रमों के आयोजन के लिए पर्याप्त स्थान उपलब्ध नहीं है। सामुदायिक भवन बनने से समाज के विभिन्न कार्यक्रम, बैठकें और जनहित से जुड़े आयोजन व्यवस्थित रूप से संचालित हो सकेंगे।

उन्होंने कहा कि प्रशासन द्वारा मामले में सकारात्मक पहल किए जाने से समाज के लोगों में आशा जगी है और उम्मीद है कि जल्द ही भूमि आवंटन की प्रक्रिया पूरी कर निर्माण कार्य का मार्ग प्रशस्त होगा।

 

 

News CG 24 GK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *