Breaking
सेवा संकल्प अभियान के तहत वार्ड 15 अटारी के तालाबों में किया साफ सफाईसेवा संकल्प अभियान के तहत चित्र लेखन एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजितचिरपोटी में समाज रत्न दाऊ उत्तम साव की 47वीं पुण्यतिथी हर्षोल्लास से मनाई गई लक्ष्मी नारायण चंद्राकर को मिली प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारीअंडा, निकुम परिक्षेत्र के आंगनबाड़ी केंद्रों में आशीर्वाद दीप प्रज्वलित सांकरा के आंगनबाड़ी केंद्रों में जला ‘आशीर्वाद दीप’, प्रधानमंत्री मोदी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएंबोरीगारका (पाऊवारा) में 28 सितंबर से गूंजेगी श्रीराम कथा, आचार्य युवराज पांडे करेंगे कथा वाचन, पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने लिया तैयारियों का जायजापोषण अभियान अंतर्गत पोषण माह एवं सेवा संकल्प अभियान हेतु कार्यशाला का आयोजन भाजपा नेत्री डॉ. पार्वती कुर्रे ने प्रदेश अध्यक्ष किरण देव से की मुलाकात, जाना स्वास्थ्य का हाल17 सितंबर को जलेंगे ‘आशीर्वाद का दीप’, प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर सेवा और संकल्प का संदेश

Uncategorized

अण्डा सेक्टर के आंगनबाड़ी केंद्र 1 से 5 तक मनाया गया वजन त्यौहार, बच्चों की ऊंचाई व वजन की हुई जांच

वरिष्ठ पत्रकार एम डी युसुफ खान

 

 

  अंडा // दुर्ग //

 

आज अण्डा सेक्टर के आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 1, 2, 3, 4 एवं 5 में वजन त्यौहार का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जन्म से लेकर 6 वर्ष तक के बच्चों का वजन एवं ऊंचाई मापी गई, जिससे बच्चों के पोषण स्तर का आकलन किया जा सके।

वजन त्यौहार के दौरान प्रतिनिधि शिक्षक, एएनएम, स्वास्थ्य मितानिन एवं अन्य ग्रामों से आई आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने बच्चों का वजन लेने में सक्रिय सहयोग प्रदान किया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों के शारीरिक विकास की निगरानी कर कुपोषण की पहचान एवं समय पर सुधार करना रहा।

आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 01 में कार्यकर्ता तारिनी ढीमर एवं जुलेखा बेगन द्वारा कार्यक्रम का संचालन किया गया। इस अवसर पर सेवानिवृत्त शिक्षक डी.पी. चन्द्राकर, प्रधान पाठक एवं नोडल अधिकारी श्री चन्द्रहास साहू उपस्थित रहे। मितानिन कमलेश्वरी सिन्हा, राधिका सिन्हा, कार्यकर्ता दालेश्वरी देशमुख एवं युगेश्वरी साहू ने भी सहयोग किया।

अण्डा-02 केंद्र में डी.पी. चन्द्राकर, भानु चन्द्राकर, भारती, वार्ड पंच सुरजा निर्मलकर, कार्यकर्ता जानकी साहू एवं सक्रिय महिला तृप्ति देशमुख की उपस्थिति रही। वहीं अण्डा क्षेत्र की कार्यकर्ता शकुन साहू, कुसमा ठाकुर ने भी कार्यक्रम में योगदान दिया।

अण्डा-03 केंद्र में दीपिका चौहान, गिरजा जोशी (मितानिन), रमशीला कुरे, सबिता चौहान, द्रोपती तारक, रीना यादव (स्वास्थ्य विभाग), सुश्री लता साहू एवं प्रियंका चन्द्राकर मौजूद रहीं। अण्डा-05 केंद्र में उषा साहू एवं धर्मिन साहू द्वारा बच्चों का वजन एवं ऊंचाई मापने का कार्य किया गया।

कार्यक्रम के दौरान अभिभावकों को बच्चों के पोषण, स्वच्छता एवं नियमित स्वास्थ्य जांच के प्रति जागरूक किया गया। वजन त्यौहार सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

सह.प्रतिनिधि मोरज देशमुख

News CG 24 GK

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *