Breaking
सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्र लेखन एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजितचिरपोटी में समाज रत्न दाऊ उत्तम साव की 47वीं पुण्यतिथी हर्षोल्लास से मनाई गई लक्ष्मी नारायण चंद्राकर को मिली प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारीअंडा, निकुम परिक्षेत्र के आंगनबाड़ी केंद्रों में आशीर्वाद दीप प्रज्वलित सांकरा के आंगनबाड़ी केंद्रों में जला ‘आशीर्वाद दीप’, प्रधानमंत्री मोदी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएंबोरीगारका (पाऊवारा) में 28 सितंबर से गूंजेगी श्रीराम कथा, आचार्य युवराज पांडे करेंगे कथा वाचन, पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने लिया तैयारियों का जायजापोषण अभियान अंतर्गत पोषण माह एवं सेवा संकल्प अभियान हेतु कार्यशाला का आयोजन भाजपा नेत्री डॉ. पार्वती कुर्रे ने प्रदेश अध्यक्ष किरण देव से की मुलाकात, जाना स्वास्थ्य का हाल17 सितंबर को जलेंगे ‘आशीर्वाद का दीप’, प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर सेवा और संकल्प का संदेशपाटन नगर पंचायत का गौठान बना गौसेवा की मिसाल, 390 से अधिक गोवंश की हो रही नियमित देखभाल

सतनाम युवा संगठन ग़भरा में तिरंगा फहराया

गभरा में सतनाम युवा संगठन द्वारा धूमधाम से मनाया गया 77वाँ गणतंत्र दिवस

 

पाटन। पाटन विकासखंड के ग्राम गभरा में सतनाम युवा संगठन गभरा के तत्वावधान में 77वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर गांव के प्राथमिक स्कूल के पास स्थित भारतरत्न डॉ. भीम राव अम्बेडकर चौक में ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया,

कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण के साथ की गई, जिसके पश्चात राष्ट्रगान गाया गया। आयोजन में देश की एकता, अखंडता एवं संविधान के महत्व पर प्रकाश डाला गया।

 

सतनाम युवा संगठन के सदस्यों ने उपस्थित लोगों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए संविधान के आदर्शों को जीवन में अपनाने का संदेश दिया।

इस अवसर पर प्राथमिक विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुति दी गई जिसके लिए संगठन द्वारा पुरस्कार वितरण भी किया गया। बच्चों को पुरस्कार प्राप्त करते देख अभिभावकों एवं ग्रामीणों में विशेष उत्साह देखने को मिला। संगठन की ओर से कहा गया कि बच्चों को प्रोत्साहित करना ही उज्ज्वल भविष्य की नींव है।

कार्यक्रम में कमलेश ठाकुर ,रमेश कुर्रे , गणेश निषाद, सुरेश कुर्रे ,रूपसिंह ठाकुर, प्रहलाद वर्मा, मंथिर साहू, तुलसी यदु, टोकराम वर्मा, प्राथमिक स्कूल गभरा के सभी कर्मचारी, आंगनबाड़ी गभरा के सभी कर्मचारी,सतनाम युवा संगठन के सदस्य मधु नारंगे, नितीश कुर्रे ,रूपेश कुर्रे ,जितेंद्र बांधे,ताराचंद भारती, चंद्रशेखर कुर्रे, चंद्रशेखर डहरिया , महेश कुर्रे, शिव बंजारे,कोमल कुर्रे, डानेश्वर गायकवाड, मनोज कुर्रे, अशोक महिलांगे, दीपक बंजारे एवं ग्रामवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ किया गया।

इस सफल आयोजन के लिए ग्रामवासियों ने सतनाम युवा संगठन गभरा की सराहना की और भविष्य में भी ऐसे रचनात्मक कार्यक्रम आयोजित करने की अपेक्षा व्यक्त की।

News CG 24 GK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *