Breaking
चिरपोटी में समाज रत्न दाऊ उत्तम साव की 47वीं पुण्यतिथी हर्षोल्लास से मनाई गई लक्ष्मी नारायण चंद्राकर को मिली प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारीअंडा, निकुम परिक्षेत्र के आंगनबाड़ी केंद्रों में आशीर्वाद दीप प्रज्वलित सांकरा के आंगनबाड़ी केंद्रों में जला ‘आशीर्वाद दीप’, प्रधानमंत्री मोदी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएंबोरीगारका (पाऊवारा) में 28 सितंबर से गूंजेगी श्रीराम कथा, आचार्य युवराज पांडे करेंगे कथा वाचन, पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने लिया तैयारियों का जायजापोषण अभियान अंतर्गत पोषण माह एवं सेवा संकल्प अभियान हेतु कार्यशाला का आयोजन भाजपा नेत्री डॉ. पार्वती कुर्रे ने प्रदेश अध्यक्ष किरण देव से की मुलाकात, जाना स्वास्थ्य का हाल17 सितंबर को जलेंगे ‘आशीर्वाद का दीप’, प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर सेवा और संकल्प का संदेशपाटन नगर पंचायत का गौठान बना गौसेवा की मिसाल, 390 से अधिक गोवंश की हो रही नियमित देखभालपाटन नगर पंचायत का गौठान बना गौसेवा की मिसाल, 390 से अधिक गोवंश की हो रही नियमित देखभाल

आलूमनी मीट का आयोजन

अलुमनी मीट-2025 का हुआ आयोजन : पूर्व छात्रों ने साझा किए अपने अनुभव

पुराने सहपाठियों से मिलकर, स्कूल के दिनों को याद कर हुए भावुक

जशपुरनगरl 10 दिसंबर, एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय सन्ना में पूर्व विद्यार्थी सम्मेलन 2025 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यालय की पूर्व छात्राओं को एक साझा मंच उपलब्ध कराना था, ताकि वे अपने जीवन यात्रा, अनुभव और उपलब्धियां वर्तमान छात्राओं से साझा कर उन्हें प्रेरित कर सकें।

कार्यक्रम की शुरूआत छत्तीसगढ़ के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, सच्चे देशभक्त व गरीबो के मसीहा कहे जाने वाले स्व. वीर नारायण सिंह छायाचित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर किया गया, इसके बाद एकलव्य विद्यालय सन्ना की वर्तमान छात्राओं द्वारा पूर्व छात्राओं का स्वागत, पुष्पगुच्छ प्रदान कर तथा स्वागत गीत से किया। इसके पश्चात् सभी पूर्व छात्राओं ने अपने अपने अनुभव साझा किए कि किसी तरह वे विषम स्थितियों को झेल कर आज इस मुकाम पर पहुंची है। इसके बाद वर्तमान छात्राओं द्वारा समूह गान, एकल गान, सांस्कृतिक कार्यक्रम और समूह प्रस्तुति देकर उपस्थित जनो को मंत्रमुग्ध कर दिया। विद्यालय द्वारा पूर्व छात्राओं हेतु विभिन्न खेल का भी आयोजन किया गया, जिसमें वर्तमान एवं पूर्व छात्राओं ने भी बढ़चढ़ का भाग लिया।

एलुमनी मीट- 2025 में विद्यालय की 58 पूर्व छात्राएं सम्मिलित हुई, जिसमें से ज्यादातर छात्राएं किसी न किसी संस्थान में अपनी सेवाएं प्रदान कर रही है, जिसमें से डिप्टी कलेक्टर 1, फूड इंस्पेक्टर 1, एम.बी.बी.एस. इंटर्नशिप 1, मेडिकल ऑफिसर एवं चिकित्सा के क्षेत्र में 3, इंजीनियर 1, सहायक ग्रेड तीन 2, सरपंच 1 उपस्थित रहीं, आगामी वर्ष में और भी पूर्व छात्राओं को सम्मिलित कराया जाएगा।

अनित कुमार चटर्जी, प्राचार्य ने कहा कि मानव समाज में नारी शिक्षा का विशिष्ट महत्व है, क्योंकि कोई भी काम चाहे सामाजिक, आर्थिक, सांस्कृतिक, राजनैतिक हो बिना स्त्री के पूर्ण नहीं होता, एक अच्छे समाज का निर्माण का आधार नारी है, नारी सामज की निरंतर तथा उत्पादकता का प्रमुख आधार है, नारी जब शिक्षक होती है, तो वह न केवल खुद सशक्त होती है बल्कि पूरा परिवार और समाज प्रगति करता है, और हमें यह सौभाग्य मिला है, कि हमने गरीब आदवासी परिवार की छात्राओं को अध्यापन कराया है।

विद्यालय के अन्य शिक्षकों द्वारा भी यह बताया गया कि एक शिक्षक की सही उपलब्धि ये है, कि उनके पढ़ाए बच्चे उनसे आगे बढ़े और अपने साथ ही अपने परिवार, समाज और विद्यालय का भी नाम रौशन करें, शिक्षकों द्वारा 2005 से अब तक विद्यालय में हुए बदलाव की भी जानकारी साझा किया गया। कार्यक्रम का संचालन बसंत कुमार गुप्ता, टी.जी.टी. द्वारा किया गया।

कार्यक्रम के अन्त में सभी उपस्थित पूर्व छात्राओं को स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया, कार्यक्रम में विद्यालय के सभी छात्राएं, शिक्षक और कर्मचारी उपस्थित रहे।

News CG 24 GK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *