Breaking
लक्ष्मी नारायण चंद्राकर को मिली प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारीअंडा, निकुम परिक्षेत्र के आंगनबाड़ी केंद्रों में आशीर्वाद दीप प्रज्वलित सांकरा के आंगनबाड़ी केंद्रों में जला ‘आशीर्वाद दीप’, प्रधानमंत्री मोदी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएंबोरीगारका (पाऊवारा) में 28 सितंबर से गूंजेगी श्रीराम कथा, आचार्य युवराज पांडे करेंगे कथा वाचन, पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने लिया तैयारियों का जायजापोषण अभियान अंतर्गत पोषण माह एवं सेवा संकल्प अभियान हेतु कार्यशाला का आयोजन भाजपा नेत्री डॉ. पार्वती कुर्रे ने प्रदेश अध्यक्ष किरण देव से की मुलाकात, जाना स्वास्थ्य का हाल17 सितंबर को जलेंगे ‘आशीर्वाद का दीप’, प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर सेवा और संकल्प का संदेशपाटन नगर पंचायत का गौठान बना गौसेवा की मिसाल, 390 से अधिक गोवंश की हो रही नियमित देखभालपाटन नगर पंचायत का गौठान बना गौसेवा की मिसाल, 390 से अधिक गोवंश की हो रही नियमित देखभालशास. प्राथ. शाला शक्तिनगर में बच्चों ने मनाया पोला उत्सव बैलों की पूजाकर छत्तीसगढ़ी व्यंजन का भोग लगाया 

नवनियुक्त विकासखंड शिक्षा अधिकारी का स्वागत

शिक्षक फेडरेशन ने किया विकासखंड शिक्षा अधिकारी का भव्य स्वागत

स्वागत कार्यक्रम में ब्लॉक अध्यक्ष श्री चेतन सिंह परिहार ने कहा कि श्री देवांगन के नेतृत्व में पाटन विकासखंड में शिक्षा व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ एवं पारदर्शी होगी।

 

पाटन। छत्तीसगढ़ सहायक / समग्र शिक्षक फेडरेशन, पाटन द्वारा हाल ही में पदभार ग्रहण करने वाले पाटन के विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री डालेंद्र कुमार देवांगन का स्नेहपूर्वक स्वागत किया गया।

इस अवसर पर फेडरेशन के जिलाध्यक्ष कृष्ण कुमार वर्मा एवं ब्लॉक अध्यक्ष चेतन सिंह परिहार के नेतृत्व में श्री देवांगन को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया।
स्वागत कार्यक्रम में ब्लॉक अध्यक्ष श्री चेतन सिंह परिहार ने कहा कि श्री देवांगन के नेतृत्व में पाटन विकासखंड में शिक्षा व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ एवं पारदर्शी होगी। उन्होंने संघ की ओर से हर संभव सहयोग का आश्वासन भी दिया।

विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री डालेंद्र कुमार देवांगन ने शिक्षक फेडरेशन के आत्मीय स्वागत के लिए धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि शिक्षक समुदाय के साथ मिलकर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा।
छत्तीसगढ़ सहायक/समग्र शिक्षक फेडरेशन पाटन प्रतिनिधि मंडल ने विकास खंड शिक्षा अधिकारी से चर्चा में दिवंगत शिक्षकों के बीमा और अनुकम्पा नियुक्ति आदि प्रकरण का निराकरण, पुनिरिक्षित वेतनमान के एरीयर्स से वंचित शिक्षकों का भुगतान,समस्त शिक्षकों के सर्विस बुक का कोष एवं लेखा,स्थानीय संपरीक्षा से संधारण आदि ब्लॉक स्तरीय विषय पर बात रखी।

इस अवसर पर संघ के प्रतिनिधिमंडल में उपाध्यक्ष खेलावन सिंह कुर्रे,सचिव राजकुमार बघेल,सलाकार दानेश्वर प्रसाद वर्मा,चिंताराम भारद्वाज ,किशोर कुर्रे, अंकेश प्रसाद महिपाल एवं अनेक शिक्षकगण उपस्थित रहे।

News CG 24 GK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *