महाविद्यालय की छात्रा के रूप में पढ़ने के बाद आज मुख्य अतिथि के रूप में उसी मंच पर उपस्थित होना मेरे जीवन का अविस्मरणीय अनुभव रहा — सरस्वती बंजारे
साइंस कॉलेज, दुर्ग में आयोजित छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के रजत जयंती समारोह का आयोजन हुआ।

दुर्ग। साइंस कॉलेज, दुर्ग में आयोजित छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के रजत जयंती समारोह में जिला पंचायत अध्यक्ष सरस्वती बंजारे मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुई।
कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष श्री सुरेन्द्र कौशिक , जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष श्री शिवेन्द्र सिंह परिहार , प्राचार्य श्री अजय सिंह , डॉ. अजय कुमार सिंह , डॉ. अभिनेष सुराना , डॉ. प्रशांत श्रीवास्तव , डॉ. ऋचा प्रकाश ठाकुर एवं डॉ. एस.डी. देशमुख उपस्थिति थे।
महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने अपने उत्साह और प्रतिभा से समारोह में विशेष आकर्षण प्रस्तुती दी।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष सरस्वती बंजारे ने संबोधित करते हुए मेरे लिए यह अवसर और भी भावनात्मक रहा, क्योंकि इसी महाविद्यालय की छात्रा के रूप में पढ़ने के बाद आज मुख्य अतिथि के रूप में उसी मंच पर उपस्थित होना मेरे जीवन का अविस्मरणीय अनुभव की बाते कही उन्होंने आगे कहा कि छत्तीसगढ़ की 25 वर्षों की इस गौरवशाली यात्रा का हिस्सा बनना मेरे लिए गर्व का विषय है।
