Breaking
भाजपा नेत्री डॉ. पार्वती कुर्रे ने प्रदेश अध्यक्ष किरण देव से की मुलाकात, जाना स्वास्थ्य का हाल17 सितंबर को जलेंगे ‘आशीर्वाद का दीप’, प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर सेवा और संकल्प का संदेशपाटन नगर पंचायत का गौठान बना गौसेवा की मिसाल, 390 से अधिक गोवंश की हो रही नियमित देखभालपाटन नगर पंचायत का गौठान बना गौसेवा की मिसाल, 390 से अधिक गोवंश की हो रही नियमित देखभालशास. प्राथ. शाला शक्तिनगर में बच्चों ने मनाया पोला उत्सव बैलों की पूजाकर छत्तीसगढ़ी व्यंजन का भोग लगाया संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती पर निकलेगी “समरसता संकल्प अभियान यात्रा”चार हजार करोड़ बजट के बावजूद गरीब परिवार पीएम आवास के इंतजार में जिलास्तरीय नेशनल योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप में ट्रेडिशनल योगा में मयंक प्रथम स्थान पर शिक्षक दिवस के अवसर पर पतोरा में गुरु सम्मान समारोह का आयोजन 44 सेवानिवृत्त शिक्षकों का किया गया सम्मान भिलाई स्टील प्लांट से 100 किलो कॉपर केबल चोरी, 5 आरोपी गिरफ्तार

Uncategorized

जितेंद्र वर्मा के नेतृत्व में हजारों की संख्या में टोलाघाट के लिए निकले कांवड़िया, बोल बम के जयकारे से गूंजा पाटन

कांवड़ यात्रा में पाटन विधानसभा क्षेत्र एवं दुर्ग , भिलाई, रायपुर सहित अन्य जिले से हज़ारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हैं।

 

पाटन। भगवान भोलेनाथ की भक्ति एवं आराधना में लीन होकर बोल बम कांवड़ यात्रा समिति, पाटन क्षेत्र के संयोजक श्री जितेन्द्र वर्मा द्वारा पाटन के पवित्र ओग्गर तालाब में विराजमान भगवान शंकर की विधिवत पूजा-अर्चना एवं जलाभिषेक कर भगवान शंकर से आशीर्वाद प्राप्त कर हजारों श्रद्धालुओं के साथ टोलाघाट के लिए निकले। सभी शिवभक्तों ने “बोल बम” और “हर हर महादेव” के जयघोष के साथ टोलाघाट की ओर प्रस्थान किया।

बोल बम कांवड़ यात्रा के संयोजक श्री जितेंद्र वर्मा ने कहा कि भक्तों में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा हैं। कांवड़ियां डीजे की भक्ति संगीत धुनों पर मंत्रमुग्ध होकर नृत्य करते हुए, हाथों में केसरिया ध्वज और कांवर लिए शिव की भक्ति में लीन हैं। यात्रा मार्ग पर फल, नाश्ता एवं पेयजल की व्यवस्था जगह जगह किया गया है।

यह यात्रा क्षेत्र में सामाजिक एकता, श्रद्धा और सांस्कृतिक चेतना का प्रतीक बनकर निकली है, जिसमें सभी आयु वर्ग के श्रद्धालु बड़े भाव से सहभागी बन रहे हैं। कांवर यात्रा टोलाघाट पहुंचने के बाद भगवान शंकर का जलाभिषेक रुद्राभिषेक कर सर्वे भवन्तु सुखिन: की कामना कर पूजा अर्चना की जाएगी।

News CG 24 GK

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *