Breaking
अंडा थाना क्षेत्र में आधी रात खूनी बवाल युवक पर कटर से हमला, हुआ लहुलुहान आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफतार 10 एवं 12 के विघार्थियों के परीक्षा परिणाम से शत प्रतिशत परीक्षा से सांकरा सरपंच रवि सिंगौर ने छात्राओं दी बधाईगौरव पथ के लिए 7.32 करोड़ स्वीकृतसावधान! दुर्ग-बेमेतरा मार्ग के पावरग्रिड चौक पर लिफ्ट गैंग सक्रिय, आधी रात को राहगीरों को घेरने की कोशिशसोशल मीडिया पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आपत्तिजनक वीडियो के विरोध में ब्लाक कांग्रेस कमेटी दुर्ग ग्रामीण द्वारा अंडा थाना में दर्ज कराई एफआईआर वनांचल क्षेत्र चिलमगोटा में 28 अप्रैल से दो दिवसीय रामायण एवं मानस प्रवचन का भव्य आयोजन अर्जुंदा के शराब दूकान में शराब खरीदने लाईन में लगे युवक की अचानक मौत हुई कारण अत्यधिक गर्मी को बताया जा रहा है।आज ग्राम भरर (पाटन) में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का दौरा – कर्मा महोत्सव व शादी समारोह में करेंगे शिरकत राजीव गांधी जी ने गांवों को मुख्यधारा से जोड़कर भारत के गांवों को सशक्त बनाया” : ताम्रध्वज साहू पंचायतीराज की आत्मा है ग्राम सभा, विकास की दिशा तय करती सामान्य सभा – ढालेश साहू

शासकीय प्राथमिक शाला देऊरझाल में गुरुपूर्णिमा का आयोजन

शासकीय प्राथमिक शाला देऊरझाल (पतोरा) में गुरुपूर्णिमा हर्षोल्लास के साथ मनाया।

कार्यक्रम के मुख्यातिथि सरपंच भूलेश्वर साहू शामिल हुए।

 

 

पाटन। ब्लाक के शासकीय प्राथमिक शाला देऊरझाल पतोरा में गुरुपूर्णिमा के अवसर पर गुरु सम्मान का आयोजन हुआ।

कार्यक्रम के मुख्यातिथि ग्राम पंचायत पतोरा के सरपंच भुनेश्वर साहू , विशेष अतिथिगण कोसानाला नेहरूनगर भिलाई के वेलनेश कोच एवं क्लब संचालक श्री शेषनारायण चंद्राकर सर एवं वेलनेश कोच श्री सहदेव देशमुख सर विशिष्ट अतिथिगण शिक्षाविद श्री रामचंद्र जांगड़े ग्राम पंचायत पतोरा के पंच चित्रसेन कलिहारी, पंच रूपेश कोसरे, डीलेश्वरी देशलहरे थे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि सरपंच भुनेश्वर साहू ने कहा कि हमारे जीवन में गुरुजनों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। जिसके बदौलत हम सब उनके बताए हुए मार्ग से चलकर भवसागर को पार कर सकते है।

कार्यक्रम को श्री सहदेव देशमुख सर ने कहा संबोधित करते हुए कहा कि गुरु एवं शिष्य के बीच में जो पहले के समय में आत्मीयता संबंध एवं मान सम्मान देखने को मिलती थी। वह परंपरा एवं संस्कृति दूर होती जा रही है। जो हम सबके लिए चिंतन का विषय है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए , प्रधानाध्यापक श्री मुकेश साहू ने कहा कि आज गुरु एवं शिष्य के बीच अपनापन व आत्मीयता के संबद्ध देखने को मिलना चाहिए। वह आज कुछ चंद लोगों के कारण ही शिक्षा जगत व गुरुजन को बदनाम होना पड़ रही है। उन्होंने आगे कहा कि आज गुरुपूर्णिमा के अवसर पर सरपंच भुनेश्वर साहू जी एवं समाजसेवी दिलीप कुर्रे जी के माध्यम से सम्मान होने के लिए हृदय से आभार व्यक्त की।

कार्यक्रम का संचालक श्री दिलीप कुर्रे ने किया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत पतोरा के सरपंच भुनेश्वर साहू, श्री शेषनारायण सर , श्री सहदेव देशमुख ,शिक्षाविद श्री रामचंद्र जांगड़े, समाजसेवी एवं पत्रकार दिलीप कुर्रे, प्रधानाध्यापक श्री मुकेश कुमार साहू , सहायक शिक्षक रोशन कुमार साहू,पंचगण चित्रसेन कलिहारी, रूपेश कोसरे, डीलेश्वरी देशलहरे , देवांगन समाज के कोषाध्यक्ष देवांगन , विजय कुर्रे ,यमुना कोसरे, उतरा कुर्रे सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

News CG 24 GK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *