Breaking
पाटन नगर पंचायत का गौठान बना गौसेवा की मिसाल, 390 से अधिक गोवंश की हो रही नियमित देखभालपाटन नगर पंचायत का गौठान बना गौसेवा की मिसाल, 390 से अधिक गोवंश की हो रही नियमित देखभालशास. प्राथ. शाला शक्तिनगर में बच्चों ने मनाया पोला उत्सव बैलों की पूजाकर छत्तीसगढ़ी व्यंजन का भोग लगाया संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती पर निकलेगी “समरसता संकल्प अभियान यात्रा”चार हजार करोड़ बजट के बावजूद गरीब परिवार पीएम आवास के इंतजार में जिलास्तरीय नेशनल योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप में ट्रेडिशनल योगा में मयंक प्रथम स्थान पर शिक्षक दिवस के अवसर पर पतोरा में गुरु सम्मान समारोह का आयोजन 44 सेवानिवृत्त शिक्षकों का किया गया सम्मान भिलाई स्टील प्लांट से 100 किलो कॉपर केबल चोरी, 5 आरोपी गिरफ्तारकोकड़ी में नवीन आंगनबाड़ी केंद्र का उद्घाटन, समारोह में मुख्य अतिथि शामील हुए दुर्ग ग्रामीण विधायक — ललित चंद्राकर संतान की सुख-समृद्धि और दीर्घायु के लिए माताओं ने रखा व्रत, विधि-विधान से हुई पूजा-अर्चना

शिक्षा

उपमुख्यमंत्री ने किया विद्यार्थियों का सम्मान, शिवोम् विद्यापीठ का नाम रोशन

 

 

रायपुर। शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर उत्कृष्टता की मिसाल कायम करते हुए शिवोम् विद्यापीठ के कई मेधावी विद्यार्थियों को छत्तीसगढ़ शासन के माननीय उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव जी द्वारा “शिक्षा सम्मान” से सम्मानित किया गया।

 

सम्मान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों में कक्षा 12वीं से समीर बेहरा, तन्वी रायनकवार, करुणानिधि साहू तथा कक्षा 10वीं से गुनिका साहू, प्रज्ञा मधुकर, गार्गी गौतम, सृष्टि वर्मा, गायत्री देवांगन, एवं महिमा राहंगडाले शामिल हैं। इन विद्यार्थियों की मेहनत और लगन ने पूरे विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है।

 

इस सम्मान समारोह ने विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों के चेहरों पर गर्व और प्रसन्नता की मुस्कान ला दी। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर विद्यालय के असिस्टेंट डायरेक्टर श्री अशरफ अली जी ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि “यह सम्मान न केवल विद्यार्थियों की मेहनत का प्रतिफल है,बल्कि शिक्षकगणों की सच्ची निष्ठा और विद्यालय की गुणवत्ता पर आधारित शिक्षा व्यवस्था का प्रमाण भी है।”

 

इन विद्यार्थियों की सफलता पूरे विद्यालय परिवार के लिए गौरव का विषय है। यह सम्मान भविष्य की पीढ़ियों के लिए भी एक प्रेरणा बनेगा। शिवोम् विद्यापीठ परिवार सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ देता है और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करता है।

News CG 24 GK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *