Breaking
अंडा थाना क्षेत्र में आधी रात खूनी बवाल युवक पर कटर से हमला, हुआ लहुलुहान आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफतार 10 एवं 12 के विघार्थियों के परीक्षा परिणाम से शत प्रतिशत परीक्षा से सांकरा सरपंच रवि सिंगौर ने छात्राओं दी बधाईगौरव पथ के लिए 7.32 करोड़ स्वीकृतसावधान! दुर्ग-बेमेतरा मार्ग के पावरग्रिड चौक पर लिफ्ट गैंग सक्रिय, आधी रात को राहगीरों को घेरने की कोशिशसोशल मीडिया पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आपत्तिजनक वीडियो के विरोध में ब्लाक कांग्रेस कमेटी दुर्ग ग्रामीण द्वारा अंडा थाना में दर्ज कराई एफआईआर वनांचल क्षेत्र चिलमगोटा में 28 अप्रैल से दो दिवसीय रामायण एवं मानस प्रवचन का भव्य आयोजन अर्जुंदा के शराब दूकान में शराब खरीदने लाईन में लगे युवक की अचानक मौत हुई कारण अत्यधिक गर्मी को बताया जा रहा है।आज ग्राम भरर (पाटन) में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का दौरा – कर्मा महोत्सव व शादी समारोह में करेंगे शिरकत राजीव गांधी जी ने गांवों को मुख्यधारा से जोड़कर भारत के गांवों को सशक्त बनाया” : ताम्रध्वज साहू पंचायतीराज की आत्मा है ग्राम सभा, विकास की दिशा तय करती सामान्य सभा – ढालेश साहू

छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

खेलगांव खम्हरिया, धनोरा के 23 खिलाड़ी एथलेटिक्स ,खो-खो व कबड्डी सेंट्रल जोन स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने नागपुर रवाना

दुर्ग। एचसीएल फाऊंडेशन द्वारा आयोजित “स्पोर्ट्स फार चेंज” के सातवें चरण की मध्य क्षेत्र जोनल स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन नागपुर (महाराष्ट्र) में किया जा रहा है।
इस प्रतियोगिता में खेलगांव खम्हरिया एवं धनोरा के कबड्डी एवं एथलेटिक्स के खिलाड़ी भाग लेने शिवनाथ एक्सप्रेस रेल्वे स्टेशन दुर्ग से रवाना हुए। एथलेटिक्स टीम में टेंकेश्वर साहू,तेजस साहू, आदित्य देशमुख, युवराज साहू शामिल है। वही कबड्डी टीम में समीर यादव(कप्तान )लोकेन्द्र प्रसाद साहू, यश कुमार साहू, चन्दन वैष्णव, हरीश ढीमर, विक्रम साहू, उमंग लहरे शामिल है। ये सभी खिलाड़ी छ.ग.राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे। वहीं कोच के रूप में बी.आर.साहू (अंतर्राष्ट्रीय मास्टर एथलेटिक्स खिलाड़ी)है।
यह सभी खिलाड़ी खेलगांव खम्हरिया में प्रतिदिन नियमित अभ्यास करने कोच बालकदास डहरे(पीटीआई सेजस फरीदनगर भिलाई एवं बी.आर.साहू(अंतर्राष्ट्रीय मास्टर एथलेटिक्स खिलाड़ी के कुशल मार्गदर्शन में अभ्यास करते हैं।  पाऊवारा के खो-खो के 6 बालक खिलाड़ी एवं 1 कोच कुल 7 खिलाड़ी सुमन साहू कोच के मार्गदर्शन में नियमित अभ्यास करते हैं। साथ ही साथ दुर्ग की बालिका खो-खो टीम के 7 खिलाड़ी सुश्री लाडली खिलाड़ी के कुशल मार्गदर्शन में नियमित अभ्यास करते हैं।खिलाड़ियों की इस उपलब्धि के लिए दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर, दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल, सरपंच श्रीमती दुलारी देशलहरे जी ( ग्राम पंचायत खेलगांव खम्हरिया)श्रीमती रूलेश्वरी बंजारे (सरपंच ग्राम पंचायत धनोरा), चंद्रशेखर बंजारे (अध्यक्ष सतनामी आश्रम दुर्ग एवं पूर्व जनपद अध्यक्ष दुर्ग), टीकाराम साहू (उपसरपंच खम्हरिया), चंद्रप्रकाश टंडन (वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता), दुष्यंत कुमार साहू (सहायक क्रीडा अधिकारी), श्रीमती नीलिमा गजपाल (प्राचार्य शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय धनोरा), श्रीमती पुष्पा सिंह (प्रधान पाठक धनोरा), सुश्री सरस्वती बंजारे (पीटीआई धनोरा), सुमन साहू कोच पाऊवारा, तामेश्वर घंघोरी (पीटीआई पाऊवारा), राकेश हिरवानी (उपाध्यक्ष जनपद पंचायत दुर्ग), जितेन्द्र टंडन (जनपद सदस्य (खम्हरिया,धनोरा,हनोदा), श्रीमती विद्या रात्रे (शिक्षक एलबी), दिलीप इंगले, दिनेश साहू सहित समस्त पंचगण एवं समस्त ग्रामवासी खम्हरिया एवं धनोरा ने खिलाड़ी बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की है।

News CG 24 GK

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *