Breaking
अंडा थाना क्षेत्र में आधी रात खूनी बवाल युवक पर कटर से हमला, हुआ लहुलुहान आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफतार 10 एवं 12 के विघार्थियों के परीक्षा परिणाम से शत प्रतिशत परीक्षा से सांकरा सरपंच रवि सिंगौर ने छात्राओं दी बधाईगौरव पथ के लिए 7.32 करोड़ स्वीकृतसावधान! दुर्ग-बेमेतरा मार्ग के पावरग्रिड चौक पर लिफ्ट गैंग सक्रिय, आधी रात को राहगीरों को घेरने की कोशिशसोशल मीडिया पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आपत्तिजनक वीडियो के विरोध में ब्लाक कांग्रेस कमेटी दुर्ग ग्रामीण द्वारा अंडा थाना में दर्ज कराई एफआईआर वनांचल क्षेत्र चिलमगोटा में 28 अप्रैल से दो दिवसीय रामायण एवं मानस प्रवचन का भव्य आयोजन अर्जुंदा के शराब दूकान में शराब खरीदने लाईन में लगे युवक की अचानक मौत हुई कारण अत्यधिक गर्मी को बताया जा रहा है।आज ग्राम भरर (पाटन) में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का दौरा – कर्मा महोत्सव व शादी समारोह में करेंगे शिरकत राजीव गांधी जी ने गांवों को मुख्यधारा से जोड़कर भारत के गांवों को सशक्त बनाया” : ताम्रध्वज साहू पंचायतीराज की आत्मा है ग्राम सभा, विकास की दिशा तय करती सामान्य सभा – ढालेश साहू

छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने बोरीगारका से कातरो पहुंच मार्ग निर्माण कार्य का भूमिपूजन कर रखी आधारशीला

यह विकास कार्य ग्रामीण संपर्क सुविधा को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है- विधायक ललित चंद्राकर

उतई। दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बोरिगारका में आयोजित भूमिपूजन कार्यक्रम में दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर सम्मिलित होकर ग्राम बोरिगारका गौठान से ग्राम कातरो तक पहुंच मार्ग (लंबाई 200 मीटर) के नवीन निर्माण कार्य की विधिवत् पूजा अर्चना कर आधारशिला रखी गई, जिसकी अनुमानित लागत ₹534.41 लाख है। यह विकास कार्य ग्रामीण संपर्क सुविधा को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने अपने उद्बोधन में कहा यह बरसो से जनता की मांग थी लोगों के आने जाने में दिक्कत होता था आज भूमि पूजन कर आधारशीला रखे हैं कुछ दिन में बन कर तैयार हो जाएगा ।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी और हमरे प्रदेश की मुख्य श्री विष्णुदेव साय जी की मंशा है कि हर नागरिक को मूलभूत सुविधाएं मिले और हर गांव आदर्श गांव के रूप में विकसित किया जाए वहां मूल भूत सुविधाएं उपलब्ध हो इस दिशा में हमारी सरकार पुरी प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है
आगे श्री चंद्राकर ने कहा कि छत्तीसगढ़ में हमारी सरकार बनने के बाद प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की गारंटी को तेजी से पूरा किया जा रहा है। सरकार बनने के बाद हमने पहली कैबिनेट बैठक में 18 लाख प्रधानमंत्री आवास को स्वीकृति दी। छत्तीसगढ़ में 70 लाख माताओं- बहनों को महतारी वंदन की राशि दी जा रही है। हमारा राज्य धान का कटोरा है। हम 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से धान की खरीदी कर रहे हैं। हमारे वनवासी भाई-बहनों को तेंदूपत्ता का प्रति मानक बोरा 5500 रुपये दिया जा रहा है।
श्री चंद्राकर ने कहा कि छत्तीसगढ़ भगवान श्री राम का ननिहाल है। रामलला दर्शन योजना के माध्यम से छत्तीसगढ़ वासियों को भगवान श्री रामलला का दर्शन कराया जा रहा है। अभी तक 22000 से ज्यादा श्रद्धालु भगवान रामलला का दर्शन कर चुके हैं। हाल ही में मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना की भी शुरुआत शुरूआत हो गया है। हम हर क्षेत्र में छत्तीसगढ़ को आगे ले जाने का प्रयास कर रहे हैं।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से जिला पंचायत सदस्य श्रद्धा साहू,सरपंच चुम्मन लाल साहू, उपसरपंच विकास साहू जनपद उपाध्यक्ष राकेश हिरवानी उतई मंडल अध्यक्ष शीतला ठाकुर, महामंत्री सोनू राजपूत, पूर्व मण्डल अध्यक्ष फत्ते लाल वर्मा, फलेंद्र सिंह राजपूत, शत्रुघन साहू,पंचगण ओम बाई, राजेश्वरी, महेश्वरी वीणा, राजकुमार जया बघेल, सरपंच करण सेन,उपसरपंच जनपद सदस्य झमित गायकवाड़,पूर्णिमा बाई साहू,पूर्व सरपंच गुंजेश्वरी साहू,बूथ अध्यक्ष योगनारायण साहू, राजेश साहू, वेदनारायण साहू, छन्नू लाल गजपाल, नेमन साहू, सरपंच डोमार सिंह साहू सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

News CG 24 GK

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *