Breaking
अंडा थाना क्षेत्र में आधी रात खूनी बवाल युवक पर कटर से हमला, हुआ लहुलुहान आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफतार 10 एवं 12 के विघार्थियों के परीक्षा परिणाम से शत प्रतिशत परीक्षा से सांकरा सरपंच रवि सिंगौर ने छात्राओं दी बधाईगौरव पथ के लिए 7.32 करोड़ स्वीकृतसावधान! दुर्ग-बेमेतरा मार्ग के पावरग्रिड चौक पर लिफ्ट गैंग सक्रिय, आधी रात को राहगीरों को घेरने की कोशिशसोशल मीडिया पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आपत्तिजनक वीडियो के विरोध में ब्लाक कांग्रेस कमेटी दुर्ग ग्रामीण द्वारा अंडा थाना में दर्ज कराई एफआईआर वनांचल क्षेत्र चिलमगोटा में 28 अप्रैल से दो दिवसीय रामायण एवं मानस प्रवचन का भव्य आयोजन अर्जुंदा के शराब दूकान में शराब खरीदने लाईन में लगे युवक की अचानक मौत हुई कारण अत्यधिक गर्मी को बताया जा रहा है।आज ग्राम भरर (पाटन) में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का दौरा – कर्मा महोत्सव व शादी समारोह में करेंगे शिरकत राजीव गांधी जी ने गांवों को मुख्यधारा से जोड़कर भारत के गांवों को सशक्त बनाया” : ताम्रध्वज साहू पंचायतीराज की आत्मा है ग्राम सभा, विकास की दिशा तय करती सामान्य सभा – ढालेश साहू

छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

महिलाओं के लिए गुणात्मक व्यापार और शिक्षा से जोड़ने का कार्य अहिल्या बाई होलकर ने तीन सौ वर्ष पहले की थी- ललित चंद्राकर

अहिल्या बाई होलकर जयंती पर रिसाली में हुआ सम्मान समारोह का आयोजन

रिसाली। महिलाओं के लिए गुणात्मक व्यापार और उन्हें शिक्षा से जोड़ने अहिल्या बाई होलकर ने तीन सौ वर्ष पहले की थी। उक्त बाते दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने रिसाली निगम के सभागार में कही। देवी अहिल्या बाई होलकर जयंती सम्मान समारोह में वें शामिल हुए स्वच्छता दीदी और निगम में उतकृष्ट कार्य करने वाली महिला कर्मचारियों का सम्मान महापौर शशि सिन्हा और विधायक ललित चंद्राकर ने शाॅल, श्रीफल, पुष्पगुच्छ और सम्मान पत्र देकर किया। दुर्ग ग्रामीण विधायक ने कहा कि मंच पर महिलाओं का सम्मान एक प्रतीक है। असल में हम सभी मातृशक्ति का सम्मान करते है। उन्होंने अहिल्या बाई होलकर द्वारा किए कार्यो को अनुकरणीय कहा। दुर्ग ग्रामीण विधायक ने कहा कि अहिल्या देवी सामान्य मध्यम वर्गीय परिवार में जन्म लेकर एक कुशल न्याय प्रिय शासक की भूमिका और महिलाओं के उत्थान के लिए किए गए कार्यो को महत्वपूर्ण निरूपित किया। साथ ही उन्होंने आॅपरेशन सिंदूर में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली सैन्य अधिकारी के कार्यो को रेखांकित किया। इस अवसर पर सभापति केशव बंछोर, नेता प्रतिपक्ष शैलेन्द्र साहू, पार्षद माया यादव, शीला नारखेड़े, रमा साहू ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर एमआईसी जहीर अब्बास, अनिल देशमुख, संजू नेताम, पार्षद सुनंदा चंद्राकर, सारिका साहू, सरिता देवांगन, राहुल राय, मण्डल अध्यक्ष अनुपम साहू, राजू जंघेल आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन आयुक्त मोनिका वर्मा और संचालन चन्द्रपाल हरमुख ने किया*
*नारी का सम्मान हर दिन हो
सम्मान समारोह की शुरूआत में रिसाली महापौर शशि सिन्हा ने कहा कि नारी शक्ति का प्रतीक है। नारी का सम्मान उत्सव धर्मिता न हो। सम्मान प्रत्येक दिन हो। उन्होंने नारी की शक्ति को देवी रूप निरूपित की। अपने उद्बोधन में उन्होने सम्मानित होने वाली कर्मियों को बधाई दी।
*इनका हुआ सम्मान*
एस.एल.आर.एम. सेंटर रूआबांधा की सुपरवाइजर माधुरी, डुण्डेरा सुपरवाइजर पूजा यादव, सिटी मिशन प्रबंधक अरूणा धृतलहरे, संपत्तिकर विभाग की वर्षा देशमुख, लोक निर्माण विभाग की मंगा रेड्डी, पेंशन शाखा की निशु रजक और जल कार्य विभाग की कविता साहू शामिल है*

News CG 24 GK

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *