Breaking
पाटन नगर पंचायत का गौठान बना गौसेवा की मिसाल, 390 से अधिक गोवंश की हो रही नियमित देखभालपाटन नगर पंचायत का गौठान बना गौसेवा की मिसाल, 390 से अधिक गोवंश की हो रही नियमित देखभालशास. प्राथ. शाला शक्तिनगर में बच्चों ने मनाया पोला उत्सव बैलों की पूजाकर छत्तीसगढ़ी व्यंजन का भोग लगाया संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती पर निकलेगी “समरसता संकल्प अभियान यात्रा”चार हजार करोड़ बजट के बावजूद गरीब परिवार पीएम आवास के इंतजार में जिलास्तरीय नेशनल योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप में ट्रेडिशनल योगा में मयंक प्रथम स्थान पर शिक्षक दिवस के अवसर पर पतोरा में गुरु सम्मान समारोह का आयोजन 44 सेवानिवृत्त शिक्षकों का किया गया सम्मान भिलाई स्टील प्लांट से 100 किलो कॉपर केबल चोरी, 5 आरोपी गिरफ्तारकोकड़ी में नवीन आंगनबाड़ी केंद्र का उद्घाटन, समारोह में मुख्य अतिथि शामील हुए दुर्ग ग्रामीण विधायक — ललित चंद्राकर संतान की सुख-समृद्धि और दीर्घायु के लिए माताओं ने रखा व्रत, विधि-विधान से हुई पूजा-अर्चना

क्राइम

डोली की जगह उठी अर्थी… कमरे में फांसी के फंदे पर लटकी मिली युवती की लाश, आज होनी थी शादी, परिजनों में मचा कोहराम

भिलाई के छावनी थाना क्षेत्र का मामला

भिलाई। छावनी थाना क्षेत्र के पावर हाउस के आधुनिक लॉज के एक कमरे में युवती ने आत्महत्या कर ली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका की पहचान पूजा साहनी निवासी बलिया के रूप में हुई है। पूजा की शादी भिलाई में होने वाली थी इसके लिए वह दो दिन पहले ही अपने परिवार के साथ भिलाई आई थी।

जानकारी के मुताबिक, पूजा और उसका पूरा परिवार पावर हाउस के आधुनिक लॉज में रुका हुआ था। इसी बीच अचानक डोली उठने के पहले ही पूजा साहनी की अर्थी उठ गई बताया जा रहा है कि पूजा साहनी ने लॉज के एक रूम में फांसी का फंदा बनाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली तो वही मृतिका पूजा साहनी ने किसी भी प्रकार का कोई सुसाइडल नोट भी नहीं छोड़ा है फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम भेजा है। मृतका के मोबाइल की कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही है। पूजा साहनी ने शादी से ठीक पहले आत्महत्या क्यों की, इसका जवाब अभी तक नहीं मिला है। पुलिस मामले में परिजनों से पूछताछ कर जांच कर रही है।

कोई सुसाइड नोट नहीं मिला, जांच जारी

अब तक की जानकारी के अनुसार, घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस का कहना है कि मोबाइल डेटा और परिजनों से पूछताछ के आधार पर आगे की जांच की जाएगी। प्रारंभिक पूछताछ में परिजनों ने किसी प्रकार की मानसिक परेशानी या दबाव की जानकारी नहीं दी है। युवती पूरी तरह से सामान्य और खुश नजर आ रही थी। घटना के बाद से मृतिका के घर में कोहराम मचा हुआ है। शादी के लिए सजाया गया लॉज मातम के माहौल में बदल गया। परिजनों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग भी वहां इकट्ठा हो गए। दुल्हन के माता-पिता और भाई-बहन बेसुध हैं। एक रिश्तेदार ने बताया, “वो बहुत ही प्यारी और समझदार लड़की थी। कभी नहीं सोचा था कि ऐसा कुछ हो सकता है। सब कुछ सामान्य था।”

News CG 24 GK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *