Breaking
शास. प्राथ. शाला शक्तिनगर में बच्चों ने मनाया पोला उत्सव बैलों की पूजाकर छत्तीसगढ़ी व्यंजन का भोग लगाया संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती पर निकलेगी “समरसता संकल्प अभियान यात्रा”चार हजार करोड़ बजट के बावजूद गरीब परिवार पीएम आवास के इंतजार में जिलास्तरीय नेशनल योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप में ट्रेडिशनल योगा में मयंक प्रथम स्थान पर शिक्षक दिवस के अवसर पर पतोरा में गुरु सम्मान समारोह का आयोजन 44 सेवानिवृत्त शिक्षकों का किया गया सम्मान भिलाई स्टील प्लांट से 100 किलो कॉपर केबल चोरी, 5 आरोपी गिरफ्तारकोकड़ी में नवीन आंगनबाड़ी केंद्र का उद्घाटन, समारोह में मुख्य अतिथि शामील हुए दुर्ग ग्रामीण विधायक — ललित चंद्राकर संतान की सुख-समृद्धि और दीर्घायु के लिए माताओं ने रखा व्रत, विधि-विधान से हुई पूजा-अर्चनापंचायत भवनों में बिजली कटौती उचित नहीं – प्रदेश सरपंच संघ प्रभारी छत्तीसगढ़1 सितम्बर से महंगाई का असर! आम जनता की जेब पर बढ़ेगा खर्च, जानिए क्या-क्या बदला

क्राइम

नगपुरा के पास हुई सड़क दुर्घटना, ड्राइवर की मौके पर मौत

खैरागढ़ नगर पालिका अध्यक्ष की थी कार

दुर्ग। दुर्ग खैरागढ़ मार्ग पर एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। जिसमें खैरागढ़ नगर पालिका अध्यक्ष गिरजानंद चंद्राकर की गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई और ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार नगर पालिका अध्यक्ष की भतीजी को रायपुर छोड़ने के बाद उनका ड्राइवर, ग्राम सहसपुर निवासी सुनील सिंह (उम्र 32 वर्ष), महेंद्रा एक्सयूवी कार (क्रमांक CG 08 AU 7935) से खैरागढ़ लौट रहा था। रायपुर से खैरागढ़ लौटते समय ड्राइवर कुम्हारी में जाम में फंस गया था, जो बाद में सुबह करीब 4 बजे खुला। जाम खुलने के बाद, जैसे ही वह दुर्ग-खैरागढ़ मार्ग के ग्राम सेवती के पास पहुंचे, कार की गति तेज होने के कारण सुनील गाड़ी पर नियंत्रण नहीं रख सके, और कार अनियंत्रित होकर पलट गई।

घटनास्थल पर ही हो गई दर्दनाक मौत:

इस हादसे में सुनील की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। आसपास के लोगों ने तुरंत नगपुरा पुलिस को सूचना दी, जो मौके पर पहुंची और काफी प्रयासों के बाद शव को गाड़ी से बाहर निकाला। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। नगपुरा पुलिस ने घटना के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि इस हादसे में किसी अन्य व्यक्ति के घायल होने की सूचना नहीं है, लेकिन गाड़ी के क्षतिग्रस्त होने से हादसा काफी भीषण था। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है।

News CG 24 GK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *