Breaking
पाटन नगर पंचायत का गौठान बना गौसेवा की मिसाल, 390 से अधिक गोवंश की हो रही नियमित देखभालपाटन नगर पंचायत का गौठान बना गौसेवा की मिसाल, 390 से अधिक गोवंश की हो रही नियमित देखभालशास. प्राथ. शाला शक्तिनगर में बच्चों ने मनाया पोला उत्सव बैलों की पूजाकर छत्तीसगढ़ी व्यंजन का भोग लगाया संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती पर निकलेगी “समरसता संकल्प अभियान यात्रा”चार हजार करोड़ बजट के बावजूद गरीब परिवार पीएम आवास के इंतजार में जिलास्तरीय नेशनल योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप में ट्रेडिशनल योगा में मयंक प्रथम स्थान पर शिक्षक दिवस के अवसर पर पतोरा में गुरु सम्मान समारोह का आयोजन 44 सेवानिवृत्त शिक्षकों का किया गया सम्मान भिलाई स्टील प्लांट से 100 किलो कॉपर केबल चोरी, 5 आरोपी गिरफ्तारकोकड़ी में नवीन आंगनबाड़ी केंद्र का उद्घाटन, समारोह में मुख्य अतिथि शामील हुए दुर्ग ग्रामीण विधायक — ललित चंद्राकर संतान की सुख-समृद्धि और दीर्घायु के लिए माताओं ने रखा व्रत, विधि-विधान से हुई पूजा-अर्चना

क्राइम

सड़क दुर्घटना में सेवानिवृत्त प्राचार्य की मौत, ड्राइवर गंभीर रूप से घायल

धमतरी के कुरूद थाना क्षेत्र की घटना

 

धमतरी। सड़क हादसे को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। जिले के कुरूद थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे 30 पर भीषण सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने ट्रैक्टर को पीछे से जोरदार टक्कर मारी। इस हादसे में स्कॉर्पियो सवार सेवानिवृत्त प्राचार्य की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं वाहन चालक घायल हुआ है। यह हादसा ग्राम डांडेसरा के पास हुआ।

टक्कर इतनी भयानक थी कि स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गए। वहीं ट्रैक्टर ट्रॉली का पिछला टायर और अन्य हिस्से करीब 10 से 15 फीट दूर जा गिरे। हादसे में स्कॉर्पियो सवार सेवानिवृत्त प्राचार्य मोहनलाल रात्रे की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं वाहन चालक गुलशन रात्रे गंभीर रूप से घायल हो गया, जो स्कॉर्पियो में घंटों तक फंसा रहा। उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

घायल को स्थानीय लोगों की मदद से गाड़ी से बाहर निकाला गया और तत्काल बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर किया गया। घटना की सूचना मिलते ही कुरूद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है।

News CG 24 GK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *