राज्य कर्मचारी संघ की प्रदेश कार्यसमिति बैठक में राष्ट्रीय पदाधिकारी के मध्य लंबित मांगों के समाधान और संगठन विस्तार पर बनी रणनीति

रायपुर/ 24 अगस्त 2026
राज्य कर्मचारी संघ के प्रदेश कार्य समिति की विशेष बैठक रायपुर कलेक्ट्रेट स्थित टाउन हॉल में किया गया जिसमें राष्ट्र स्तर के पदाधिकारीयो के मध्य छत्तीसगढ़ के सभी जिलों से पदाधिकारी गणों ने शासन से लंबित मांग, कर्मचारियों की समस्याओं एवं संगठन के कार्यों का मंथन कर निष्कर्ष तक पहुंचा
उक्त अवसर पर दुर्ग जिला अध्यक्ष डॉ शशि भूषण शर्मा एवं जिला सचिव श्री बिरेन्द्र कुमार यदु ने शिक्षक समुदाय की प्रमुख मांगे रखी जिसमें प्रथम नियुक्ति से सेवा गणना, टेट परीक्षा से बाधित शिक्षक पदोन्नति शिथिल करने विशेषकर 2010 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों के लिए, दो प्रतिशत महंगाई भत्ता दे तिथि से लागू एवं विभिन्न शिक्षक संगठनों द्वारा आयोजित न्यायोचित मांग संबंधी आंदोलन को राज्य कर्मचारी संघ का व्यापक समर्थन का प्रस्ताव रखा जिसे सहर्ष स्वीकार किया गया तथा शीघ्र टेट अनिवार्यता समाप्त करने पोस्टकार्ड अभियान चलाया जाएगा ,अभी अधिक से अधिक सांसदों को ज्ञापन सौपा गया है
उक्त अवसर पर (श्रम कल्याण बोर्ड छत्तीसगढ़ शासन के अध्यक्ष एवं राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त) श्री योगेश दत्त मिश्रा, (राष्ट्रीय राज्य कर्मचारी महासंघ के अखिल भारतीय अध्यक्ष ) श्री गौरव कुमार सोनी, (अखिल भारतीय महामंत्री )आर.के. श्रीवास्तव, (छत्तीसगढ़ प्रभारी) विपन कुमार डोंगरा, (भारतीय मजदूर संघ छत्तीसगढ़ के प्रदेश महामंत्री) ध्वनि सिंह बनाफर, (राज्य कर्मचारी संघ छत्तीसगढ़) के प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी कुमार चेलक, (सनिर्माण कर्मकार संघ छत्तीसगढ़ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष )मोहन एंटी तथा (बीएमएस जिला मंत्री) परमेश्वर कन्नोजे सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।



