Breaking
शास. प्राथ. शाला शक्तिनगर में बच्चों ने मनाया पोला उत्सव बैलों की पूजाकर छत्तीसगढ़ी व्यंजन का भोग लगाया संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती पर निकलेगी “समरसता संकल्प अभियान यात्रा”चार हजार करोड़ बजट के बावजूद गरीब परिवार पीएम आवास के इंतजार में जिलास्तरीय नेशनल योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप में ट्रेडिशनल योगा में मयंक प्रथम स्थान पर शिक्षक दिवस के अवसर पर पतोरा में गुरु सम्मान समारोह का आयोजन 44 सेवानिवृत्त शिक्षकों का किया गया सम्मान भिलाई स्टील प्लांट से 100 किलो कॉपर केबल चोरी, 5 आरोपी गिरफ्तारकोकड़ी में नवीन आंगनबाड़ी केंद्र का उद्घाटन, समारोह में मुख्य अतिथि शामील हुए दुर्ग ग्रामीण विधायक — ललित चंद्राकर संतान की सुख-समृद्धि और दीर्घायु के लिए माताओं ने रखा व्रत, विधि-विधान से हुई पूजा-अर्चनापंचायत भवनों में बिजली कटौती उचित नहीं – प्रदेश सरपंच संघ प्रभारी छत्तीसगढ़1 सितम्बर से महंगाई का असर! आम जनता की जेब पर बढ़ेगा खर्च, जानिए क्या-क्या बदला

ट्रक चोरी के मामले में गिरफ्तार आरोपी

पुराने गुरुद्वारा के सामने रात में खड़ा किया ट्रक कुछ देर बाद गायब पुलिस ने आरोपी को सिलतरा से किया गिरफ्तार 

सीसीटीवी और तकनीकी जांच से खुला चोरी का राज, तुमड़ीबोड़ के पास लावारिस मिला ट्रक; आरोपी पर पहले से दर्ज हैं दो मामले 

 

 

 

सीसीटीवी और तकनीकी जांच से खुला चोरी का राज, तुमड़ीबोड़ के पास लावारिस मिला ट्रक; आरोपी पर पहले से दर्ज हैं दो मामले 

 

 

दल्ली // बालोद 

 

वार्ड क्रमांक 27 स्थित पुराने गुरुद्वारा के सामने से चोरी हुए 14 चक्का ट्रक के मामले में राजहरा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने चोरी किए गए ट्रक को तुमड़ीबोड़ के पास से बरामद करते हुए मामले के आरोपी हरिवंश सेवता (21) को रायपुर के सिलतरा क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। पूछताछ एवं उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

 

रात में खड़ा किया, कुछ घंटे बाद गायब हो गया ट्रक

 

घटना 21 अगस्त 2026 की रात करीब 2:30 बजे की है। वार्ड क्रमांक 27, पुराने गुरुद्वारा के सामने ट्रक क्रमांक CG 07 CS 8090 खड़ा था। चालक योगेश सांगे ने 20 अगस्त की रात ट्रक खड़ा करने के बाद अपने घर चला गया था। सुबह ट्रक नहीं मिलने पर प्रार्थी अक्षय कुमार मंडले की रिपोर्ट पर थाना दल्लीराजहरा में अपराध दर्ज किया गया।

 

सीसीटीवी फुटेज ने पहुंचाया आरोपी तक

 

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक किरण चौहान, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चंद्रकांत गवर्ना के निर्देशन तथा नगर पुलिस अधीक्षक विकास पाटले के मार्गदर्शन में टीम ने जांच शुरू की।

 

पुलिस ने घटनास्थल और आसपास के क्षेत्रों की सीसीटीवी फुटेज का तकनीकी विश्लेषण किया। जांच के दौरान चोरी गया ट्रक ग्राम तुमड़ीबोड़, जिला राजनांदगांव के पास लावारिस हालत में बरामद कर लिया गया।

 

ट्रक में साथ गया था आरोपी

जांच में सामने आया कि 20 अगस्त को संदेही व्यक्ति चालक के साथ ट्रक में बैठकर कच्चे से मेटाबोदली-अंतागढ़ गया था। वहां से कच्चा माल लेकर दोनों गिधाली माइंस पहुंचे और माल खाली करने के बाद रात करीब 10:30 बजे राजहरा लौटे। शर्मा पेट्रोल पंप से डीजल लेने के बाद आरोपी ट्रक से उतर गया था।

 

सीसीटीवी फुटेज एवं अन्य वाहन चालकों से पूछताछ के आधार पर उसकी पहचान हरिवंश सेवता, पिता पवन कुमार, उम्र 21 वर्ष, निवासी तहकाल, थाना अंतागढ़, जिला कांकेर के रूप में हुई।

 

रायपुर के सिलतरा में पकड़ाया आरोपी

 

घटना के बाद फरार हुए आरोपी की तलाश में पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों का सहारा लिया और उसे रायपुर के सिलतरा क्षेत्र से हिरासत में लिया। पूछताछ और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर अपराध में संलिप्तता पाए जाने पर उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

 

पहले भी दर्ज हैं चोरी के दो मामले

 

पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ पहले भी दो अपराध दर्ज हैं—

 

थाना सनौद, जिला बालोद: अपराध क्रमांक 80/25, धारा 303(2) बीएनएस।

थाना चारामा, जिला कांकेर: अपराध क्रमांक 125/25, धारा 305(बी) बीएनएस।

 

पुलिस के मुताबिक आरोपी पूर्व में चोरी एवं नकबजनी जैसे मामलों में संलिप्त रहा है।

News CG 24 GK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *