Breaking
अंडा, निकुम परिक्षेत्र के आंगनबाड़ी केंद्रों में आशीर्वाद दीप प्रज्वलित सांकरा के आंगनबाड़ी केंद्रों में जला ‘आशीर्वाद दीप’, प्रधानमंत्री मोदी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएंबोरीगारका (पाऊवारा) में 28 सितंबर से गूंजेगी श्रीराम कथा, आचार्य युवराज पांडे करेंगे कथा वाचन, पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने लिया तैयारियों का जायजापोषण अभियान अंतर्गत पोषण माह एवं सेवा संकल्प अभियान हेतु कार्यशाला का आयोजन भाजपा नेत्री डॉ. पार्वती कुर्रे ने प्रदेश अध्यक्ष किरण देव से की मुलाकात, जाना स्वास्थ्य का हाल17 सितंबर को जलेंगे ‘आशीर्वाद का दीप’, प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर सेवा और संकल्प का संदेशपाटन नगर पंचायत का गौठान बना गौसेवा की मिसाल, 390 से अधिक गोवंश की हो रही नियमित देखभालपाटन नगर पंचायत का गौठान बना गौसेवा की मिसाल, 390 से अधिक गोवंश की हो रही नियमित देखभालशास. प्राथ. शाला शक्तिनगर में बच्चों ने मनाया पोला उत्सव बैलों की पूजाकर छत्तीसगढ़ी व्यंजन का भोग लगाया संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती पर निकलेगी “समरसता संकल्प अभियान यात्रा”

आशीर्वाद का दीप

सांकरा के आंगनबाड़ी केंद्रों में जला ‘आशीर्वाद दीप’, प्रधानमंत्री मोदी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

पाटन/17 सितम्बर 2026 

 

सांकरा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर ग्राम सांकरा के आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 1 एवं 4 में ‘आशीर्वाद दीप’ प्रज्वलित कर उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं एवं बधाई दी गई। इस अवसर पर उपस्थित जनों ने प्रधानमंत्री के स्वस्थ, सुखी एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।

 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजयुमो अमलेश्वर मंडल अध्यक्ष एवं सरपंच रवि सिंगौर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों के सामाजिक एवं राजनीतिक योगदान में जनसेवा और राष्ट्र निर्माण के प्रति निरंतर समर्पण देखने को मिलता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर आशीर्वाद दीप जलाकर उनके उज्ज्वल एवं दीर्घायु जीवन की कामना करना हम सभी के लिए गौरव का अवसर है।

 

सरपंच रवि सिंगौर ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश विकास के विभिन्न क्षेत्रों में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने युवाओं से समाज और राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए सकारात्मक कार्यों में सहभागिता करने का आह्वान किया।

 

इस अवसर पर शुभम जांगड़े, पंच संजय सिंगौर, पंच तिहारु बघेल, कामता सिंगौर, ओमप्रकाश सिंगौर, बूथ अध्यक्ष देवरथ सिंगौर, लोकेन्द्र सिंगौर, कांता सिंगौर, राजकुमार सिंगौर, संदीप सिंगौर सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी जन उपस्थित रहे।

News CG 24 GK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *