Breaking
सेवा संकल्प अभियान के तहत ग्राम पंचायत खाड़ा में आंगन मिलन कार्यक्रम अयोध्या कांड में छिपा है त्याग और समर्पण का सच्चा संदेश – आचार्य युवराज पांडेय जी महाराजगुण्डरदेही पुलिस ने 32 पौव्वा शराब के साथ आरोपी को किया गिरफ्तारग्राम पंचायत सांकरा में मनाई गई राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंतीरामचरित मानस महासागर है, इसमें डुबकी लगाने से जीवन धन्य हो जाता है – आचार्य युवराज पांडेयदेऊरझाल आंगनबाड़ी केंद्र में सेवा संकल्प एवं अन्नप्राशन कार्यक्रम आयोजितबोरीगारका (पाऊवारा) में श्रीराम कथा का द्वितीय दिवस भक्तिमय माहौल में संपन्न, आचार्य युवराज पांडेय ने कहा- रामचरित मानस है जीवन जीने की कलाग्राम सांकरा में सुना गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ का 138वां एपिसोडदुर्ग ग्रामीण महिला बाल विकास विभाग ने ग्राम पंचायत अंडा में सेवा संकल्प आंगन मिलन कार्यक्रम मनाया महिला बाल विकास का पिसेगांव में “आँगन मिलन सेवा” कार्यक्रम

अवैध शराब बेचते पकड़ाया

गुण्डरदेही पुलिस ने 32 पौव्वा शराब के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार

संपादक - एम डी युसुफ खान -  Ⓜ️ 9179799491

 

 

 

अंडा // गुंडरदेही 2 अक्टूबर 2026

 

थाना गुण्डरदेही पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 32 पौव्वा रोमियो देशी प्लेन शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से कुल 5.760 बल्क लीटर शराब बरामद की, जिसकी अनुमानित कीमत 2,560 रुपये बताई गई है।

 

पुलिस के अनुसार 1 अक्टूबर को पुलिस टीम पेट्रोलिंग पर थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम डौकीडीह स्थित डुडिया तालाब के पास एक व्यक्ति अवैध रूप से अधिक मात्रा में शराब रखे हुए है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर कार्रवाई की। इस दौरान एक व्यक्ति सफेद रंग के प्लास्टिक बोरे में शराब रखे मिला।

 

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम दिनेश सूर्यवंशी, पिता मोतीलाल सूर्यवंशी, उम्र 40 वर्ष, निवासी अण्डा, थाना अण्डा, जिला दुर्ग बताया। शराब रखने के संबंध में वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने के लिए धारा 94 बीएनएसएस के तहत नोटिस दिया गया, जिस पर आरोपी ने वैध दस्तावेज नहीं होना लिखित में बताया।

 

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 32 पौव्वा रोमियो देशी प्लेन शराब, कुल 5.760 बल्क लीटर, कीमत 2,560 रुपये बरामद कर जप्त की। आरोपी के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया। बाद में आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया गया।

 

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक किरण गंगाराम चव्हाण के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चंद्रकांत गवर्ना एवं एसडीओपी गुण्डरदेही श्रुति सिंह के पर्यवेक्षण तथा थाना प्रभारी निरीक्षक रविशंकर पाण्डेय के नेतृत्व में की गई। कार्रवाई में प्रशिक्षु उप निरीक्षक धनेश्वर कंवर, आरक्षक यशवंत देशमुख एवं आरक्षक पंकज तारम की विशेष भूमिका रही

 

News CG 24 GK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *