रिसाली नगर निगम सहित तीन निकायों के वार्ड आरक्षण की प्रक्रिया 9 सितंबर को

दुर्ग, 31 अगस्त 2026। आगामी नगरीय निकाय चुनाव को लेकर वार्डों के आरक्षण की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। कार्यालय कलेक्टर दुर्ग द्वारा जारी आदेश के अनुसार छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के निर्देशानुसार नगर पालिक निगम भिलाई, रिसाली तथा भिलाई-चरोदा के वार्डों का आरक्षण निर्धारित तिथि को किया जाएगा।
जारी कार्यक्रम के अनुसार 9 सितंबर 2026 को कला मंदिर, सिविक सेंटर, सेक्टर-6 भिलाई में आरक्षण की प्रक्रिया संपन्न होगी।
निर्धारित समयानुसार—
नगर पालिक निगम भिलाई – सुबह 11:00 बजे से
नगर पालिक निगम रिसाली – दोपहर 3:00 बजे से
नगर पालिक निगम भिलाई-चरोदा – शाम 5:00 बजे से
वार्डों का आरक्षण छत्तीसगढ़ नगर पालिका (अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग एवं महिलाओं के लिए वार्डों का आरक्षण) नियम, 1994 के प्रावधानों के तहत किया जाएगा।
इस प्रक्रिया को लेकर संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों, पुलिस विभाग तथा नगरीय निकायों को आवश्यक व्यवस्था एवं कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। वहीं, रिसाली नगर निगम चुनाव की तैयारी कर रहे संभावित दावेदारों और राजनीतिक दलों की नजर अब 9 सितंबर को होने वाली वार्ड आरक्षण प्रक्रिया पर टिकी हुई है