Breaking
ग्राम औंधी में 1 नवंबर को मनेगा 26वां छत्तीसगढ़ राज्योत्सव एवं मंडाई मेला समारोहग्राम सांकरा उपस्वास्थ्य केंद्र में बच्चों के टीकाकरण का सरपंच रवि सिंगौर ने किया निरीक्षणरिसाली नगर निगम चुनाव: भाजपा में दावेदारों की लंबी कतार, कांग्रेस में गिने-चुने नामों की चर्चाग्राम घुघुवा शक्ति केंद्र में उत्साहपूर्वक सुनी गई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘मन की बात’ की 139वीं कड़ीछत्तीसगढ़ भाजपा की प्रदेश प्रभारी एवं राष्ट्रीय महामंत्री स्मृति ईरानी तथा प्रदेश सह-प्रभारी सिद्धार्थ शंभू का 25 और 26 अक्टूबर को दो दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवाससेवा सेतु’ केन्द्र के माध्यम से दिलीप कुमार को एक दिन में मिला जाति प्रमाण पत्रअंतर्राष्ट्रीय कलाकार दिवस पर बानबरद में आयोजित पंडवानी महासम्मेलन में शामिल हुए मुख्यमंत्री श्री सायशिव पार्क कॉलोनी अमलेश्वर में धूमधाम से मनाया गया दशहरा उत्सवसेवा संकल्प के अंतर्गत पाटन नगर में निकाली सेवा ज्योति यात्रासेवा संकल्प अभियान के तहत ग्राम सांकरा में मनाया गया आंगन मिलन सेवा उत्सव

Uncategorized

पूर्व माध्यमिक शाला सांकरा में जोन स्तरीय पठन वीर प्रतियोगिता का आयोजन मे शामिल हुये युवा सरपंच रवि सिंगौर 

 

 

पाटन। विकासखंड अंतर्गत पूर्व माध्यमिक शाला सांकरा में जोन स्तरीय पठन वीर प्रतियोगिता का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। प्रतियोगिता में जोन अंतर्गत 8 संकुलों से 10-10 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता का आयोजन पाँच विधाओं में किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा एवं कौशल का प्रदर्शन किया।

 

प्रतियोगिता के परिणाम में स्पीड रीडिंग में प्रथम साक्षी जैन एवं द्वितीय रूबी देवांगन, स्टोरी टेलिंग में प्रथम झरना साहू एवं द्वितीय धारणी साहू, स्पीड कैलकुलेट में प्रथम खेम साहू एवं द्वितीय सेविका निषाद, मैथ्स मैजिक में प्रथम रेशमी एवं द्वितीय जीतू खरे तथा सामान्य ज्ञान में प्रथम रिधि ठाकुर एवं द्वितीय हितेश्वरी यादव रहे।

 

कार्यक्रम में युवा सरपंच रवि सिंगौर शामिल हुए। उन्होंने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताओं से बच्चों में पठन क्षमता, त्वरित गणना, सामान्य ज्ञान, आत्मविश्वास एवं रचनात्मक प्रतिभा का विकास होता है। उन्होंने सभी विजेता एवं प्रतिभागी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं।

 

प्रतियोगिता के जोन प्रभारी सुशील सूर्यवंशी एवं महेंद्र कुमार बहादुर रहे। उनके मार्गदर्शन में प्रतियोगिता सफलतापूर्वक संपन्न हुई।

 

इस अवसर पर संस्था के प्राचार्य आर.के. चौरे, शाला विकास समिति अध्यक्ष तुलाराम सिंगौर, कामता सिंगौर सहित अन्य शिक्षकगण एवं जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।

 

News CG 24 GK

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *