Breaking
पुरई में आंगन मिलन कार्यक्रम का आयोजन, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ एवं पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेशसेवा संकल्प अभियान के तहत ग्राम पंचायत खाड़ा में आंगन मिलन कार्यक्रम अयोध्या कांड में छिपा है त्याग और समर्पण का सच्चा संदेश – आचार्य युवराज पांडेय जी महाराजगुण्डरदेही पुलिस ने 32 पौव्वा शराब के साथ आरोपी को किया गिरफ्तारग्राम पंचायत सांकरा में मनाई गई राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंतीरामचरित मानस महासागर है, इसमें डुबकी लगाने से जीवन धन्य हो जाता है – आचार्य युवराज पांडेयदेऊरझाल आंगनबाड़ी केंद्र में सेवा संकल्प एवं अन्नप्राशन कार्यक्रम आयोजितबोरीगारका (पाऊवारा) में श्रीराम कथा का द्वितीय दिवस भक्तिमय माहौल में संपन्न, आचार्य युवराज पांडेय ने कहा- रामचरित मानस है जीवन जीने की कलाग्राम सांकरा में सुना गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ का 138वां एपिसोडदुर्ग ग्रामीण महिला बाल विकास विभाग ने ग्राम पंचायत अंडा में सेवा संकल्प आंगन मिलन कार्यक्रम मनाया 

Uncategorized

पुरई में आंगन मिलन कार्यक्रम का आयोजन, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ एवं पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

संपादक -- एम डी युसुफ खान - दुर्ग ग्रामीण  Ⓜ️ 9179799491

 

 

अंडा //उतई

पीला चांवल देकर आमंत्रण की हुई सराहना 

महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा ग्राम पुरई में आंगन मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम जिला कार्यक्रम अधिकारी अशोक पाण्डे एवं जिला महिला बाल विकास अधिकारी अजय कुमार साहू के मार्गदर्शन तथा परियोजना अधिकारी श्रीमती उषा झा के दिशा-निर्देशन में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य श्रद्धा साहू मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं।

 

इस अवसर पर सरपंच डोमार सिंह साहू, उपसरपंच एवं उतई मंडल अध्यक्ष शीतला ठाकुर, परियोजना अधिकारी उषा झा, कृषि विज्ञान केंद्र अंजोरा की डॉ. निशा शर्मा, पंचगण, स्वास्थ्य कार्यकर्ता, मितानिन, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, महिलाएं एवं बड़ी संख्या में बच्चे उपस्थित रहे।

 

कार्यक्रम के दौरान बच्चों के लिए बाल भोज, गर्भवती माता की गोद भराई, बाल गीत, रंगोली, मेहंदी, खेलकूद सहित विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। हितग्राहियों एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा विभिन्न पौष्टिक व्यंजनों की प्रदर्शनी, पौष्टिक थाली तथा छत्तीसगढ़ की पारंपरिक भाजियों का प्रदर्शन भी किया गया।

 

पीला चावल देकर आमंत्रण की हुई सराहना

 

मुख्य अतिथि श्रद्धा साहू ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा अतिथियों को पीला चावल देकर आमंत्रित करने की परंपरा की विशेष सराहना की। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में महंगे आमंत्रण पत्रों पर अनावश्यक खर्च करने के बजाय हमारी पारंपरिक एवं सरल आमंत्रण पद्धति को अपनाया जाना चाहिए। उन्होंने कार्यक्रमों में बर्तन बैंक के उपयोग, प्लास्टिक का कम से कम इस्तेमाल करने तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया।

 

परियोजना अधिकारी श्रीमती उषा झा ने उपस्थित सभी लोगों को बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ एवं बाल विवाह मुक्त समाज बनाने की शपथ दिलाई। वहीं कार्यक्रम में खिलौना बैंक के महत्व और उपयोग के संबंध में भी विशेष रूप से प्रचार-प्रसार किया गया।

 

बच्चों के लिए खिलौने एवं उपहार किए वितरित

 

उतई मंडल अध्यक्ष शीतला ठाकुर द्वारा ग्राम पुरई के तीनों आंगनबाड़ी केंद्रों के बच्चों के लिए खिलौने एवं सभी बच्चों को उपहार प्रदान किए गए। कार्यक्रम से प्रेरित होकर अन्य महिलाओं ने भी बच्चों के लिए खिलौने दान किए। इससे खिलौना बैंक को और मजबूत करने की पहल को बढ़ावा मिला।

 

कार्यक्रम के दौरान पर्यवेक्षक श्रीमती सोनल सोनी तिवारी ने महिला एवं बाल विकास विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने सुकन्या समृद्धि योजना के तहत अधिक से अधिक बालिकाओं के खाते खुलवाने के लिए लोगों को प्रेरित किया।

 

कार्यकर्ताओं एवं हितग्राहियों का किया सम्मान

 

आयोजन के दौरान उत्कृष्ट सहभागिता के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं, मितानिनों एवं हितग्राहियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। पंचायत की ओर से परियोजना अधिकारी श्रीमती उषा झा एवं डॉ. निशा शर्मा को शॉल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया।

 

कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों को श्रीफल एवं पौधे भेंट किए गए। विभिन्न गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार भी प्रदान किए गए।

 

कार्यक्रम का सफल संचालन ग्राम पुरई की सचिव सुनीता निर्मलकर तथा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती टिलेश्वरी साहू, कुंजलता साहू एवं नेहा साहू ने किया। आंगनबाड़ी सहायिकाओं ने आयोजन को सफल बनाने में सक्रिय सहयोग प्रदान किया। कार्यक्रम के माध्यम से महिला एवं बाल विकास योजनाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ पोषण, बालिका शिक्षा, बाल विवाह रोकथाम, पर्यावरण संरक्षण और सामुदायिक सहभागिता का संदेश दिया गया।

News CG 24 GK

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *