Breaking
ग्राम औंधी में 1 नवंबर को मनेगा 26वां छत्तीसगढ़ राज्योत्सव एवं मंडाई मेला समारोहग्राम सांकरा उपस्वास्थ्य केंद्र में बच्चों के टीकाकरण का सरपंच रवि सिंगौर ने किया निरीक्षणरिसाली नगर निगम चुनाव: भाजपा में दावेदारों की लंबी कतार, कांग्रेस में गिने-चुने नामों की चर्चाग्राम घुघुवा शक्ति केंद्र में उत्साहपूर्वक सुनी गई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘मन की बात’ की 139वीं कड़ीछत्तीसगढ़ भाजपा की प्रदेश प्रभारी एवं राष्ट्रीय महामंत्री स्मृति ईरानी तथा प्रदेश सह-प्रभारी सिद्धार्थ शंभू का 25 और 26 अक्टूबर को दो दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवाससेवा सेतु’ केन्द्र के माध्यम से दिलीप कुमार को एक दिन में मिला जाति प्रमाण पत्रअंतर्राष्ट्रीय कलाकार दिवस पर बानबरद में आयोजित पंडवानी महासम्मेलन में शामिल हुए मुख्यमंत्री श्री सायशिव पार्क कॉलोनी अमलेश्वर में धूमधाम से मनाया गया दशहरा उत्सवसेवा संकल्प के अंतर्गत पाटन नगर में निकाली सेवा ज्योति यात्रासेवा संकल्प अभियान के तहत ग्राम सांकरा में मनाया गया आंगन मिलन सेवा उत्सव

रूपनारायण सिन्हा छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष

रूपनारायण सिन्हा छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष नियुक्त 

शिक्षाविद्,भाजपा नेता प्रणव शर्मा ने प्रेषित की शुभकामनाएं

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य विभाग द्वारा राज्य योग आयोग के अध्यक्ष और सदस्य की नियुक्ति की गई है। योग आयोग का अध्यक्ष संघ के पुराने प्रचारक भाजपा के पूर्व संगठन मंत्री रूपनारायण सिन्हा को बनाया गया है। वहीं, इस आयोग का सदस्य राकेश दुबे को नियुक्त किया गया हैं।

ख़बर सार्वजनिक होते ही प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सहित अन्य भाजपा नेताओं के बधाई देने का सिलसिला शुरू हो गया। इस अवसर पर पाटन विधानसभा क्षेत्र के युवा समाजसेवी इंजीनियर प्रणव शर्मा ने भी नवनियुक्त योग अध्यक्ष रूपनारायण सिन्हा को बधाई संदेश प्रेषित किया। अपने आधिकारिक सोशल मीडिया में लिखा,

राष्ट्रसेवा में सदा समर्पित, लंबे समय से संघ के प्रचारक, प्रांत समन्वयक एवं पूर्व संगठन मंत्री, मेरे राजनीतिक गुरु आदरणीय श्री रूपनारायण सिन्हा जी को छत्तीसगढ़ योग आयोग अध्यक्ष नियुक्त होने पर ढेरों बधाई एवं शुभकामनाएं।_

आपने सामाजिक जीवन की कर्तव्यपरायणता का बोध हमें कराया और भी बारीकियां समझाई। योग आयोग अध्यक्ष के रूप में आप प्रदेश को निश्चित रूप से स्वस्थ जीवन जीने की नई दिशा दिखाएंगे।_

News CG 24 GK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *