Breaking
शिवोम् विद्यापीठ रायपुरा में गुरु पूर्णिमा उत्सव मनाया गया,ध्वज शिष्टाचार के साथ हुआ तृतीय सोपान स्काउट गाइड जाँच शिविर का शुभारंभआज दौलत वाटिका जामगांव एम में गुरु पूर्णिमा उत्सव का आयोजन आजादी के 79 वर्षों बाद भिरागांव को मिली पक्की सड़क की सौगातशास. पू. मा. शाला , अंडा में बाल केबिनेट का गठनग्राम सांकरा के बूथ क्रमांक 71 में सुना गया प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के ‘मन की बात’ का 136वां एपिसोडखोपली शक्ति केंद्र की बैठक भागचंद देशलहरे जी के निवास पर संपन्न*महिला बाल विकास द्वारा ढौर के प्रांगण में सुपोषण वृक्ष मुनगा का पौधरोपण अहिवारा विधायक कोर्सेवाड़ा हुए शामील 17 अगस्त को निकलेगी जनपद स्तरीय विराट शिव दर्शन कांवड़ यात्रा“सरकार सवालों का जवाब देने के बजाय आवाज़ दबा रही है” – ताम्रध्वज साहू

Uncategorized

एम डी युसुफ निर्विरोध बने मुस्लिम एकता मंच पाटन व दुर्ग ग्रामीण विधानसभा के मिडिया प्रभारी   

संपादक - एम डी युसुफ खान -- अंडा - दुर्ग        Ⓜ️ 9179799491

 

 

 दुर्ग //पाटन // 9 जुलाई 2026

 

 

मुस्लिम एकता मंच पाटन एवं दुर्ग ग्रामीण विधानसभा स्तरीय समिति की बैठक जामा मस्जिद पाटन में आयोजित की गई। बैठक में बड़ी संख्या में समिति के सदस्यों व सामाजिक बंधुओंकी उपस्थिति रही।

 

आपसी सलाह मशविरा कर संगठन के नए पदाधिकारियों का सर्वसहमति से निर्विरोध चयन किया गया।

 

नवनिर्वाचित पदाधिकारियों में डॉ. रहीम खान (रानीतराई) को सर्वसम्मति से सदर (अध्यक्ष) चुना गया। वहीं नवाब खान (मचांदुर), शरीफ खान (भाठागांव) और शेख मजीद (पाटन) को नायब सदर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

 

सफीर खान (मचांदुर) एवं रफीक खान (किकिरमेंटा) को सचिव नियुक्त किया गया। अय्यूब खान (असोगा) और रहीमुद्दीन कुरैशी (मचांदुर) को खजांची बनाया गया। बैठक में एम.डी. यूसुफ खान (मचांदुर) को मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया। वहीं हाजी शकील मोहम्मद (पाटन) और हाजी इब्राहिम खान (किकिरमेंटा) को संरक्षक तथा कलीम मोहम्मद (पाटन) को संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई।

 

नवनिर्वाचित सदर डॉ. रहीम खान ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मुस्लिम एकता मंच सामाजिक समरसता, शिक्षा, आपसी भाईचारे और समाजहित के कार्यों को प्राथमिकता देते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में कार्य करेगा।

मुस्लिम समाज ने सभी पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। वहीं पदाधिकारियों ने भी सामाजिक बंधुओं का तहे दिल से शुक्रिया अदा किया है।

News CG 24 GK

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *