Breaking
शास. प्राथ. शाला शक्तिनगर में बच्चों ने मनाया पोला उत्सव बैलों की पूजाकर छत्तीसगढ़ी व्यंजन का भोग लगाया संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती पर निकलेगी “समरसता संकल्प अभियान यात्रा”चार हजार करोड़ बजट के बावजूद गरीब परिवार पीएम आवास के इंतजार में जिलास्तरीय नेशनल योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप में ट्रेडिशनल योगा में मयंक प्रथम स्थान पर शिक्षक दिवस के अवसर पर पतोरा में गुरु सम्मान समारोह का आयोजन 44 सेवानिवृत्त शिक्षकों का किया गया सम्मान भिलाई स्टील प्लांट से 100 किलो कॉपर केबल चोरी, 5 आरोपी गिरफ्तारकोकड़ी में नवीन आंगनबाड़ी केंद्र का उद्घाटन, समारोह में मुख्य अतिथि शामील हुए दुर्ग ग्रामीण विधायक — ललित चंद्राकर संतान की सुख-समृद्धि और दीर्घायु के लिए माताओं ने रखा व्रत, विधि-विधान से हुई पूजा-अर्चनापंचायत भवनों में बिजली कटौती उचित नहीं – प्रदेश सरपंच संघ प्रभारी छत्तीसगढ़1 सितम्बर से महंगाई का असर! आम जनता की जेब पर बढ़ेगा खर्च, जानिए क्या-क्या बदला

श्रम निधि का भुगतान दिवाली पूर्व करने मांग

दिवाली के पूर्व श्रम निधि का भुगतान किया जाए….कमल वर्मा

फेडरेशन और राजपत्रित अधिकारी संघ दैनिक वेतन भोगी अनियमित कर्मचारियों के साथ

 

 

 

 

रायपुर। :फेडरेशन के प्रांतीय संयोजक कमल वर्मा ने सरकार से दिवाली पूर्व दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को श्रम निधि सम्मान की राशि का भुगतान समस्त विभाग, निगम, बोर्ड एवं अन्य शासकीय उपक्रम में कार्यरत कर्मचारियों को करने हेतु दिशा निर्देश जारी करने को मांग की है।ज्ञात हो कि सरकार द्वारा श्रम निधि सम्मान के लिए बजट प्रावधान करने के बाद भी कई विभाग शासन के आदेश का पालन नहीं कर रहे है। जिसके कारण कर्मचारियों में अनावश्यक आक्रोश व्याप्त है। दिवाली देश का प्रमुख त्यौहार है।हर परिवार को इसे महापर्व को धूमधाम से मनाने के लिए काफी आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।ऐसी दशा में कर्मचारियों को उनके वाजिब हक से वंचित किया जाना उचित नहीं है। उल्लेखनीय है कि पूर्व सरकार ने विधिवत लिखित आदेश जारी कर 4000 रु प्रतिमाह श्रम सम्मान निधि देने के निर्देश जारी किए थे । इन निर्देशों में स्पष्ट हवाला था कि जिन दैनिक वेतनभोगियों को नियमित पद के विरुद्ध रखा है उन्हें तो श्रम सम्मान निधि देना ही है परंतु जिन्हें नियमित पद ना होने पर भी आवश्यकता के कारण रखा गया है उनको भी परीक्षण कर श्रम सम्मान निधि देना है । इसके बावजूद भी कई विभागों ने वित्त विभाग से परामर्श के नाम पर विगत 14 से अधिक माह से भुगतान लटका रखा है । कमल वर्मा जी ने कहा है कि संवेदनशील साय सरकार अधिकतम 12 हज़ार प्रतिमाह पाने वाले इन कर्मियों को मानवता के आधार पर दीवाली पूर्व विभाग निगम मंडल सभी में प्रदान करने के स्पष्ट निर्देश देने की मांग की है।

News CG 24 GK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *