Breaking
गुरु पूर्णिमा पर शासकीय प्राथमिक शाला देउरझाल में गुरुजनों का हुआ भव्य सम्मानगुरु पूर्णिमा पर शासकीय प्राथमिक शाला देउरझाल में गुरुजनों का हुआ भव्य सम्मानशिवोम् विद्यापीठ रायपुरा में गुरु पूर्णिमा उत्सव मनाया गया,ध्वज शिष्टाचार के साथ हुआ तृतीय सोपान स्काउट गाइड जाँच शिविर का शुभारंभआज दौलत वाटिका जामगांव एम में गुरु पूर्णिमा उत्सव का आयोजन आजादी के 79 वर्षों बाद भिरागांव को मिली पक्की सड़क की सौगातशास. पू. मा. शाला , अंडा में बाल केबिनेट का गठनग्राम सांकरा के बूथ क्रमांक 71 में सुना गया प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के ‘मन की बात’ का 136वां एपिसोडखोपली शक्ति केंद्र की बैठक भागचंद देशलहरे जी के निवास पर संपन्न*महिला बाल विकास द्वारा ढौर के प्रांगण में सुपोषण वृक्ष मुनगा का पौधरोपण अहिवारा विधायक कोर्सेवाड़ा हुए शामील 

भाजपा युवा मोर्चा अमलेश्वर की बैठक

भारतीय जनता युवा मोर्चा अमलेश्वर मंडल की परिचयात्मक बैठक संपन्न, संगठन सशक्तिकरण एवं आगामी कार्ययोजना पर हुआ मंथन

 

पाटन। 08 जुलाई 2026

आज भारतीय जनता युवा मोर्चा, अमलेश्वर मंडल के तत्वावधान में प्रदेश भाजपा एवं जिला युवा मोर्चा के निर्देशन में जामगांव स्थित विश्राम गिरी परिसर में मंडल स्तरीय परिचयात्मक बैठक का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। बैठक का उद्देश्य नवगठित मंडल पदाधिकारियों का परिचय, संगठनात्मक दायित्वों का निर्धारण तथा आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करना रहा।

 

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष श्री हिमांशु सिंह उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में जिला महामंत्री श्री अनिकेत यादव, जिला पंचायत सभापति श्रीमती नीलम चंद्राकर, जनपद पंचायत पाटन अध्यक्ष श्रीमती कीर्ति नायक, जिला भाजपा उपाध्यक्ष श्रीमती हर्षा चंद्राकर, श्री लोकमणि चंद्राकर, भाजपा मंडल अध्यक्ष श्री कमलेश चंद्राकर, मंडल महामंत्री श्री कैलाश यादव एवं श्री धर्मेंद्र कौशिक उपस्थित रहे।

 

बैठक में युवा मोर्चा उपाध्यक्ष श्री राजू साहू (सरपंच, ग्राम पंचायत झीट), श्री अविनाश मिश्रा (पाटन), श्री प्रणव शर्मा (सभापति, जनपद पंचायत पाटन), श्रीमती दामिनी साहू (जनपद सदस्य), युवा मोर्चा अमलेश्वर मंडल अध्यक्ष श्री रवि सिंगौर, मंडल महामंत्री श्री मनीष कौशल एवं श्री कुमार साहू, पार्षदगण श्री रामेश्वर ठाकुर, श्रीमती यामिनी यादव, श्रीमती नीलम मिंज, एल्डरमैन श्री सुनील शर्मा, श्री हीरालाल साहू, श्रीमती लक्ष्मी देवांगन, श्रीमती अनीता यादव, महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती मधुकांत साहू, महामंत्री श्रीमती सुनीता साहू, श्रीमती वर्षा कश्यप, श्रीमती गायत्री साहू (सरपंच, ग्राम पंचायत उफरा), युवा मोर्चा उपाध्यक्ष श्री सोनू साहू, श्री रविकांत कौशिक, श्री तुलेश सिंगौर, मंत्री श्री मृत्युंजय देवांगन, श्री शैलेश शर्मा, श्री मोहन लोधी (सरपंच, ग्राम पंचायत मोतीपुर), श्री राकेश सोनकर, श्री खूबीलाल सोनकर (पार्षद), श्री कमलेश साहू, कोषाध्यक्ष श्री रोशन सिंगौर, प्रचार मंत्री श्री विवेक कौशिक, श्री देवेंद्र यादव, श्री घनश्याम कौशिक, श्री सूर्यकांत सिंगौर, श्री चेतन चंद्राकर (सरपंच, पचपेड़ी), श्री शुभम जांगड़े, श्री नरेंद्र यादव, श्री राजकुमार देशलहरे, श्री कमलेश पठारी, सूरज ठाकुर, श्री हरिराम साहू, श्री नागेश सिंगौर, श्री पिंटू यादव, श्री कामता सिंगौर (सोशल मीडिया प्रभारी) सहित भाजपा के वरिष्ठजनों, जनप्रतिनिधियों एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की गरिमामयी उपस्थिति रही।

 

बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि एवं वरिष्ठ पदाधिकारियों ने संगठन की विचारधारा, कार्यपद्धति, अनुशासन, सेवा एवं समर्पण की भावना पर प्रकाश डालते हुए प्रत्येक कार्यकर्ता से बूथ स्तर तक संगठन को सशक्त बनाने का आह्वान किया। साथ ही आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों, सदस्यता विस्तार अभियान, जनसंपर्क गतिविधियों एवं केंद्र तथा राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने हेतु विस्तृत मार्गदर्शन प्रदान किया गया।

 

कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। अंत में मंडल पदाधिकारियों द्वारा सभी अतिथियों, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए संगठन हित में निरंतर सक्रिय रहने का संकल्प व्यक्त किया गया।

News CG 24 GK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *