Breaking
बालोद जिले की टिकरी सरपंच की अनूठी पहल मजदूर दिवस पर ससम्मान पांच गरीबों को हवाई जहाज से जगन्नाथ पुरी के दर्शन कराएंगी ट्रक की चपेट में आया बाइक सवार बटरेल के युवक की मौत अंडा थाना क्षेत्र में आधी रात खूनी बवाल युवक पर कटर से हमला, हुआ लहुलुहान आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफतार 10 एवं 12 के विघार्थियों के परीक्षा परिणाम से शत प्रतिशत परीक्षा से सांकरा सरपंच रवि सिंगौर ने छात्राओं दी बधाईगौरव पथ के लिए 7.32 करोड़ स्वीकृतसावधान! दुर्ग-बेमेतरा मार्ग के पावरग्रिड चौक पर लिफ्ट गैंग सक्रिय, आधी रात को राहगीरों को घेरने की कोशिशसोशल मीडिया पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आपत्तिजनक वीडियो के विरोध में ब्लाक कांग्रेस कमेटी दुर्ग ग्रामीण द्वारा अंडा थाना में दर्ज कराई एफआईआर वनांचल क्षेत्र चिलमगोटा में 28 अप्रैल से दो दिवसीय रामायण एवं मानस प्रवचन का भव्य आयोजन अर्जुंदा के शराब दूकान में शराब खरीदने लाईन में लगे युवक की अचानक मौत हुई कारण अत्यधिक गर्मी को बताया जा रहा है।आज ग्राम भरर (पाटन) में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का दौरा – कर्मा महोत्सव व शादी समारोह में करेंगे शिरकत 

प्राथमिक सदस्यता अभियान में दुर्ग जिला भाजपा प्रदेश में प्रथम

दुर्ग जिला भाजपा ने बनाया रिकॉर्ड

प्राथमिक सदस्यता अभियान में प्रदेश में अव्वल आने पर जिला भाजपा कार्यालय में मनाई गई खुशियां

 

 

दुर्ग। भाजपा के राष्ट्र व्यापी प्राथमिक सदस्यता अभियान में दुर्ग जिले ने पूरे प्रदेश में सबसे पहले लक्ष्य हासिल करके प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस शानदार और ऐतिहासिक उपलब्धि से उत्साहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिला भाजपा कार्यालय में इकट्ठे होकर जिला भाजपा अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा के नेतृत्व में जमकर जश्न मनाया। कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़कर मिठाइयां बताकर अपनी खुशी का इजहार किया।

इस दौरान जिला भाजपा जितेन्द्र वर्मा ने कहा कि दुर्ग जिले के कर्मठ, निष्ठावान और समर्पित कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत की बदौलत दुर्ग जिला संगठन ने प्रदेश में सबसे पहले लक्ष्य हासिल करने वाला जिला बना है। पार्टी ने दुर्ग जिला संगठन को जब भी कोई चुनौतीपूर्ण कार्य दिया है कार्यकर्ताओं की प्रतिबद्धता से उस काम को सफलता मिली है। प्रदेश सदस्यता अभियान संयोजक अनुराग सिंह देव, और जिला भाजपा प्रभारी राजीव अग्रवाल के कुशल मार्गदर्शन में जिला सदस्यता टीम और मंडल सदस्यता टीम ने जबरदस्त सक्रियता के साथ काम करते हुए जमीनी कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया। सदस्यता अभियान में जमीनी कार्यकर्ताओं ने अपना शत प्रतिशत योगदान देकर दुर्ग जिले को गौरव दिलाया है।

प्राथमिक सदस्यता अभियान के जिला संयोजक राजेन्द्र कुमार पाध्ये ने कहा हर 6 साल में होने वाले प्राथमिक सदस्यता अभियान 2 सितंबर से प्रारंभ हुआ और लगातार ढाई महीने तक पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पूरी निष्ठा के साथ डोर टू डोर जाकर इसे पूरा किया है। प्रदेश भाजपा नेतृत्व में दुर्ग जिला संगठन को 2 लाख 13 हजार 48 सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया था, जिसे दुर्ग जिले ने 15 नवंबर को पूरा किया। प्रदेश के 35 संगठन जिलों में शत प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने वाला दुर्ग पहला जिला बना है। सदस्यता अभियान के दौरान गणेशोत्सव, पितृपक्ष, नवरात्रि और दीपावली जैसे बड़े-बड़े उत्सव आए इसके बावजूद कार्यकर्ताओं ने पूरे उत्साह के साथ सदस्यता अभियान को गति प्रदान की जिसका यह परिणाम रहा कि दुर्ग जिले ने करते समय पर अपना लक्ष्य पाया और पहला रैंक हासिल किया।

सदस्यता अभियान की जिला टीम के सदस्य रविशंकर सिंह, रोहित साहू, उषा टावरी, और डॉ. मानसी गुलाटी ने कहा कि सदस्यता अभियान के लक्ष्य को प्राप्त करना यह दर्शाता है कि दुर्ग जिला भाजपा संगठन बहुत मजबूत है। सदस्यता अभियान की जबरदस्त सफलता से यह स्पष्ट है कि दुर्ग जिला भारतीय जनता पार्टी का मजबूत गढ़ है, जिसमें आमजनों ने भाजपा की सदस्यता लेने में जबरदस्त रुचि दिखाई है। पूरे प्रदेश में पहला रैंक आने पर दुर्ग जिला भाजपा के समस्त कार्यकर्ता द्वारा गौरवान्वित हैं।

जश्न मनाने के लिए उपस्थित कार्यकर्ताओं में जिला भाजपा अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा, जिला भाजपा महामंत्री सुरेंद्र कौशिक, जिला उपाध्यक्ष राजेन्द्र कुमार, विनायक नातू, भाजपा जिला मंत्री रोहित साहू, डॉ. मानसी गुलाटी, अजय तिवारी, रजनीश श्रीवास्तव, राकेश दुग्गड़, भाजपा मंडल अध्यक्ष मदन वाढई, विजय ताम्रकार, डॉ. सुनील साहू, पोषण साहू, नरेश साहू, नरेश तेजवानी, कविता तांडी, ऋषिकांत तिवारी, महेंद्र चोपड़ा, संजय शुक्ला,आशुतोष मिलिंद, दीपक उमरे, रोमनाथ साहू, अनिकेत यादव, अर्जुन तांडी, अमर यादव, रामकुमार यादव, कुलदीप साहू, गणेश निर्मलकर, कल्पना जोशी, मंजू पाण्डेय, झरना वर्मा, प्रीति साहू, मनोज यादव, बानी सोनी, कनई पाल, लोकनाथ साहू, आदित्य झा, द्वारिका साहू, मासूब अली, सुमन वर्मा, कुन्दन साहू, ईश्वर देवांगन, कृष्णा निर्मलकर, रितेश शर्मा, पुरुषोत्तम मटियारा, मतीन शेख, अनिल यादव सहित सैकड़ो की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

News CG 24 GK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *