Breaking
ग्राम औंधी में 1 नवंबर को मनेगा 26वां छत्तीसगढ़ राज्योत्सव एवं मंडाई मेला समारोहग्राम सांकरा उपस्वास्थ्य केंद्र में बच्चों के टीकाकरण का सरपंच रवि सिंगौर ने किया निरीक्षणरिसाली नगर निगम चुनाव: भाजपा में दावेदारों की लंबी कतार, कांग्रेस में गिने-चुने नामों की चर्चाग्राम घुघुवा शक्ति केंद्र में उत्साहपूर्वक सुनी गई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘मन की बात’ की 139वीं कड़ीछत्तीसगढ़ भाजपा की प्रदेश प्रभारी एवं राष्ट्रीय महामंत्री स्मृति ईरानी तथा प्रदेश सह-प्रभारी सिद्धार्थ शंभू का 25 और 26 अक्टूबर को दो दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवाससेवा सेतु’ केन्द्र के माध्यम से दिलीप कुमार को एक दिन में मिला जाति प्रमाण पत्रअंतर्राष्ट्रीय कलाकार दिवस पर बानबरद में आयोजित पंडवानी महासम्मेलन में शामिल हुए मुख्यमंत्री श्री सायशिव पार्क कॉलोनी अमलेश्वर में धूमधाम से मनाया गया दशहरा उत्सवसेवा संकल्प के अंतर्गत पाटन नगर में निकाली सेवा ज्योति यात्रासेवा संकल्प अभियान के तहत ग्राम सांकरा में मनाया गया आंगन मिलन सेवा उत्सव

Uncategorized

शिव पार्क कॉलोनी अमलेश्वर में धूमधाम से मनाया गया दशहरा उत्सव

रावण दहन कर सत्य के मार्ग पर चलने एवं अच्छाई को अपनाने का संदेश दिया

दिलीप कुर्रे 

अमलेश्वर/24 अक्टुबर 2026

अमलेश्वर। विजयादशमी के पावन अवसर पर झंडा चौक शिवपार्क कॉलोनी अमलेश्वर में सार्वजनिक दुर्गोत्सव समिति द्वारा भव्य दशहरा उत्सव का आयोजन किया गया ।रामलीला मंचन और रावण दहन कार्यक्रम ने उत्सव को विशेष बना दिया ।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शिवपार्क कॉलोनी वासी एवं आसपास के क्षेत्रों के लोग शामिल हुए । उक्त कार्यक्रम की जानकारी देते हुए मीडिया प्रभारी ललित कुमार बिजौरा ने बताया कि दशहरा उत्सव की शुरुआत श्री गणेश जी की पूजा अर्चना एवं वंदना के साथ हुआ । पश्चात रामलीला के माध्यम से अंगद रावण संवाद , मेघनाथ वध , राम रावण युद्ध एवं श्रीराम द्वारा रावण का संहार किया गया , रामलीला की प्रस्तुतियों ने दर्शकों को भगवान श्रीराम के जीवन , आदर्शों और मर्यादा का संदेश दिया । प्रथम वर्ष रामलीला के मंचन ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया । रामलीला में प्रभु श्रीराम का किरदार ललित कुमार बिजौरा (शिक्षक ) , रावण का किरदार श्री नरेंद्र विश्वकर्मा, लक्ष्मण का किरदार श्री आशु विश्वकर्मा , मेघनाथ का किरदार श्री मनोज देवांगन , हनुमान जी का किरदार श्री मुकेश पंडित , अंगद जी का किरदार श्री दानेश चंद्राकर, गणेश जी का किरदार बाल कलाकार हिमांशु चंद्राकर ने निभाया । संगीत पक्ष में श्री मोहित शर्मा (शिक्षक) , श्री मोरध्वज साहू , आचार्य पंडित धर्मेंद्र शर्मा , श्री शिवनारायण मिश्रा , श्री मनोज शर्मा , श्री दिव्यांश बिजौरा , श्री मिहिर शर्मा , श्री लालबहादुर साहू का विशेष योगदान रहा । कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रावण दहन रहा । श्रीराम द्वारा रावण का दहन किया गया । रावण दहन किए जाने के साथ ही कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने असत्य पर सत्य और बुराई पर अच्छाई की विजय के प्रतीक इस पर्व को उत्साहपूर्वक मनाया । रावण पुतला को भव्य आकार देने का कार्य श्री प्रवीण साहू ने किया , मेकअप का कार्य मुस्कान देशमुख द्वारा किया गया । दशहरा उत्सव के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि दशहरा केवल एक उत्सव नहीं बल्कि हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत , धार्मिक आस्था और सामाजिक एकता की जीवंत अभिव्यक्ति है । विजयादशमी की वास्तविक सार्थकता तब है जब हम अपने भीतर के काम , क्रोध , मद , लोभ और अहंकार रूपी रावण का भी अंत करें , प्रभु श्रीराम के आदर्श हमें मर्यादा , कर्तव्य , न्याय , और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं । समाज में प्रेम , सद्भाव , और भाईचारे को मजबूत करना ही इस महापर्व का सच्चा संदेश है । दशहरा उत्सव में विशेष रूप से पूर्व पार्षद श्री प्रवीण चंद्राकर , विजय देवांगन , नरेंद्र दुबे , गिरधर साहू , अभय सैनी , सत्येंद्र ठाकुर , विजेंद्र चंद्राकर , पुरुषोत्तम लखेरा , शिवभूषण वर्मा , पी.पी.सिंह , नीरज रॉय , नरेश साहू , संदीप नायक , लक्ष्य देवांगन , विनोद देशमुख , पुरुषोत्तम साहू , आशुतोष सन्यासी , प्रमोद वर्मा , बहुरलाल साहू , संतोष शर्मा , धनपाल कटरे , खिलावन साहू , ए.के.जायसवाल , आशीष देवांगन , ओंकार साहू , महेश निषाद , संतोष साहू , पी एन शर्मा , सहित शिवपार्क कॉलोनी वासी एवं आसपास के क्षेत्रों के लोग उपस्थित रहे ।

 

 

News CG 24 GK

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *