चिरपोटी में समाज रत्न दाऊ उत्तम साव की 47वीं पुण्यतिथी हर्षोल्लास से मनाई गई
संपादक -- एम डी युसुफ खान --- दुर्ग ग्रामीण Ⓜ️ -9179799491

अंडा // दुर्ग //
आज शनिवार ग्राम चिरपोटी में शनिवार को ‘समाज रत्न’ पूज्य दाऊ उत्तम साव की 47वीं पुण्यतिथि हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर समाज सेवा की भावना को जीवंत रखते हुए निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर एवं स्थानीय कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ स्व. दाऊ उत्तम साव के छायाचित्र पर दीप प्रज्वलन एवं विधिवत पूजा-अर्चना के साथ हुआ। इसके बाद स्थानीय कलाकारों द्वारा सुंदर सांस्कृतिक प्रस्तुति दी गई । इस अवसर पर पूर्व गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने स्व. उत्तम साव को नमन करते हुए कहा, “समाज को संगठित करनेऔर इसे प्रगति के पथ पर आगे बढ़ाने में हमारे पुरानेसियानों और दाऊ उत्तम साव का बहुत बड़ा योगदान रहा है वर्तमान में समाज को पुनः उसी एकजुटता की आवश्यकता है
उन्होंने सामाजिक चेतना पर ज़ोर देते हुए कहा कि आज कई घरों में भक्त माता कर्मा की जीवनी के बारे में जानकारी का अभाव है। माता कर्मा का चित्र हर साहू समाज के घर में होना चाहिए। उन्होंने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि यदि हम अपनी नई पीढ़ी को संस्कार और समाज के आयोजनों से नहीं जोड़ेंगे, तो आने वाले समय में सामाजिक संरचना को नुकसान पहुँच सकता है। बच्चों को बचपन से ही सामाजिक आयोजनों में लाएं, ताकि वे अपनी संस्कृति और दायित्वों को समझ सकें।
प्रदेश साहू संघ छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष डॉ. निरेंद्र साहू ने अपने संबोधन में दाऊ उत्तम साव के योगदान को याद करते हुए बताया कि जब छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू समाज का गठन हुआ था, तब सर्वसम्मति से दाऊ उत्तम साव को अध्यक्ष चुना गया था।
उन्होंने युवाओं की कम उपस्थिति पर चिंतन व्यक्त करते हुए कहा, आज समाज में शिक्षा का स्तरबढ़ाने और युवाओं को संस्कारी बनाने की सख्त ज़रूरत है। युवा वर्ग पढ़ाई-लिखाई में आगे आए, तभी समाज का भविष्य उज्ज्वल होगा ।आगामी कार्यक्रमों में युवाओं की शत-प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित की जानी चाहिए।
निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में सैंकड़ों ग्रामीणों ने लाभ
उठाया। दाऊ उत्तम साव के पुण्य स्मरण में महिमा हॉस्पिटल (उतई) के सहयोग से एक विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में डॉ. ललित साहू, डॉ. सिंधु साहू, करुणा, खिलेश, राधे साहू और रितेश साहू की टीम ने मरीजों की स्वास्थ्य जांच की और ज़रूरतमंदों को निःशुल्क दवाइयाँ वितरित कीं।
प्रमुख अतिथियों एवं समाजिक प्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
आयोजन में पूर्व कैबिनेट मंत्री रमशीला साहू, डॉ. दयाराम साहू, प्रदेश साहू संघ के महामंत्री राजेश साहू, जिला साहू संघ दुर्ग के अध्यक्ष नंदलाल साहू, दुर्ग ग्रामीण तहसील अध्यक्ष पी.आर. साहू, जिला पंचायत दुर्ग की सभापति श्रद्धा साहू, जनपद पंचायत दुर्ग के उपाध्यक्ष राकेश हिरवानी, जनपद सदस्य ढालेश साहू, ग्राम चिरपोटी की सरपंच पूजा चंद्राकर, परिक्षेत्र साहू संघ खोपली के अध्यक्ष घनश्याम गजपाल, सुभाष साव, नगर पंचायत उतई के पूर्व अध्यक्ष डीकेन्द्र हिरवानी, डॉ. पिलेश्वर साहू, कृष्ण कुमार साहू, जागेश्वर साहू, पोषण साहू, राधिका हिरवानी, जामवंत गजपाल, रूपेंद्र साहू ,भूषण साहू,सहित बड़ी संख्या में सामाजिक बंधु एवं ग्रामीण जन उपस्थित रहे।



