Breaking
लक्ष्मी नारायण चंद्राकर को मिली प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारीअंडा, निकुम परिक्षेत्र के आंगनबाड़ी केंद्रों में आशीर्वाद दीप प्रज्वलित सांकरा के आंगनबाड़ी केंद्रों में जला ‘आशीर्वाद दीप’, प्रधानमंत्री मोदी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएंबोरीगारका (पाऊवारा) में 28 सितंबर से गूंजेगी श्रीराम कथा, आचार्य युवराज पांडे करेंगे कथा वाचन, पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने लिया तैयारियों का जायजापोषण अभियान अंतर्गत पोषण माह एवं सेवा संकल्प अभियान हेतु कार्यशाला का आयोजन भाजपा नेत्री डॉ. पार्वती कुर्रे ने प्रदेश अध्यक्ष किरण देव से की मुलाकात, जाना स्वास्थ्य का हाल17 सितंबर को जलेंगे ‘आशीर्वाद का दीप’, प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर सेवा और संकल्प का संदेशपाटन नगर पंचायत का गौठान बना गौसेवा की मिसाल, 390 से अधिक गोवंश की हो रही नियमित देखभालपाटन नगर पंचायत का गौठान बना गौसेवा की मिसाल, 390 से अधिक गोवंश की हो रही नियमित देखभालशास. प्राथ. शाला शक्तिनगर में बच्चों ने मनाया पोला उत्सव बैलों की पूजाकर छत्तीसगढ़ी व्यंजन का भोग लगाया 

नई जिम्मेदारी

लक्ष्मी नारायण चंद्राकर को मिली प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी

दुर्ग। 18 सितम्बर 2026

दुर्ग। पूर्व जिला सहकारी केंद्रीय बैंक कर्मचारी संघ दुर्ग के कर्मचारी नेता श्री लक्ष्मी नारायण चंद्राकर को छत्तीसगढ़ कोऑपरेटिव फेडरेशन कर्मचारी संघ, रायपुर द्वारा प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति से सहकारी क्षेत्र के कर्मचारियों एवं संगठन से जुड़े पदाधिकारियों में हर्ष का माहौल है।

नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मी नारायण चंद्राकर ने अपनी नियुक्ति पर संगठन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे कर्मचारियों के हितों और अधिकारों के लिए सदैव तत्पर रहेंगे। उन्होंने कहा कि “कर्मचारियों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाना और उनके हितों के लिए निरंतर संघर्ष करना मेरी प्राथमिकता रहेगी।”

उनकी नियुक्ति पर छत्तीसगढ़ कोऑपरेटिव फेडरेशन कर्मचारी संघ रायपुर के प्रदेश अध्यक्ष श्री चंद्र प्रकाश व्यास एवं महासचिव श्री राजेंद्र शर्मा सहित संगठन के पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों ने बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। संगठन के सदस्यों ने विश्वास व्यक्त किया कि चंद्राकर अपने अनुभव एवं सक्रियता से कर्मचारी हितों को मजबूती से आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

News CG 24 GK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *