Breaking
शास. प्राथ. शाला शक्तिनगर में बच्चों ने मनाया पोला उत्सव बैलों की पूजाकर छत्तीसगढ़ी व्यंजन का भोग लगाया संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती पर निकलेगी “समरसता संकल्प अभियान यात्रा”चार हजार करोड़ बजट के बावजूद गरीब परिवार पीएम आवास के इंतजार में जिलास्तरीय नेशनल योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप में ट्रेडिशनल योगा में मयंक प्रथम स्थान पर शिक्षक दिवस के अवसर पर पतोरा में गुरु सम्मान समारोह का आयोजन 44 सेवानिवृत्त शिक्षकों का किया गया सम्मान भिलाई स्टील प्लांट से 100 किलो कॉपर केबल चोरी, 5 आरोपी गिरफ्तारकोकड़ी में नवीन आंगनबाड़ी केंद्र का उद्घाटन, समारोह में मुख्य अतिथि शामील हुए दुर्ग ग्रामीण विधायक — ललित चंद्राकर संतान की सुख-समृद्धि और दीर्घायु के लिए माताओं ने रखा व्रत, विधि-विधान से हुई पूजा-अर्चनापंचायत भवनों में बिजली कटौती उचित नहीं – प्रदेश सरपंच संघ प्रभारी छत्तीसगढ़1 सितम्बर से महंगाई का असर! आम जनता की जेब पर बढ़ेगा खर्च, जानिए क्या-क्या बदला

Uncategorized

शिक्षक दिवस के अवसर पर पतोरा में गुरु सम्मान समारोह का आयोजन 44 सेवानिवृत्त शिक्षकों का किया गया सम्मान 

हमारी सरकार ने बच्चों के लिए स्वामी आत्मानंद स्कूल खोले, वर्तमान सरकार ने 10 हजार स्कूल बंद कराए-भूपेश बघेल

 

 

दुर्ग // पाटन 5 सितम्बर 2026 

 

हमारी सरकार ने बच्चों के लिए स्वामी आत्मानंद स्कूल खोले, वर्तमान सरकार ने 10 हजार स्कूल बंद कराए-भूपेश बघे

 

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा— देश की आजादी से लेकर समाज के निर्माण तक शिक्षकों का योगदान अतुलनीय

 

ग्राम पतोरा स्थित स्कूल परिसर में शिक्षक दिवस के अवसर पर प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी भव्य गुरु सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पाटन क्षेत्र के 44 सेवानिवृत्त शिक्षकों को शॉल व श्रीफल देकर सम्मान किया गया। और उनके योगदान की सराहना की।

शिक्षा का महत्व कभी कम नहीं होता 

 

समारोह को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सभी शिक्षकों को शिक्षक दिवस की बधाई दी। उन्होंने कहा समय के साथ शिक्षा के क्षेत्र में अनेक बदलाव आए हैं, लेकिन शिक्षा और शिक्षक का महत्व कभी कम नहीं हुआ। बुजुर्गों और आम जनता के सहयोग से ही गांवों में स्कूलों की नींव रखी गई है।

स्वामी आत्मानंद स्कूल बनाम वर्तमान स्थिति

पूर्व सरकार की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए भूपेश बघेल ने कहा कि गरीब से गरीब बच्चे को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के लिए उनकी सरकार ने स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय योजना शुरू की थी। इसके तहत हिंदी और अंग्रेजी, दोनों माध्यमों में पढ़ाई की विश्वस्तरीय सुविधा दी गई। वर्तमान सरकार पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार ने प्रदेश में लगभग 10 हजार स्कूल बंद करा दिए हैं। गांव में यदि एक भी समर्पित शिक्षक मिल जाए, तो बच्चों का भविष्य संवर जाता है।

स्वतंत्रता संग्राम में भी रहा शिक्षकों का योगदान

उन्होंने शिक्षकों के ऐतिहासिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि देश की आजादी की लड़ाई में भी शिक्षकों की बड़ी भूमिका रही है। कई शिक्षकों ने देश को आजाद कराने के लिए अपनी सरकारी नौकरियां तक छोड़ दी थीं।

समारोह में ये प्रमुख लोग रहे मौजूद

 

कार्यक्रम के दौरान शिव कुमार पांडेय, ओमप्रकाश वर्मा, फाजिल मीर अली, सीताराम वर्मा, आशीष वर्मा, जवाहर वर्मा, खिलेश मारकंडे, भुवनेश्वर साहू, जयश्री वर्मा, राकेश साहू, डिकेंद्र हिरवानी और प्रहलाद वर्मा सहित बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि व ग्रामीण उपस्थित थे।

 

सम्मानित होने वाले 44 सेवानिवृत्त शिक्षक

 

समारोह में जिन 44 सेवानिवृत्त गुरुजनों का नागरिक अभिनंदन किया गया, उनमें प्रमुख रूप से शामिल

 

—ओंकार प्रसाद साहू, चंद्रिका प्रसाद देवांगन, नरेंद्र सिंह ठाकुर, खेमलाल साहू, राधेश्याम लहरी, गोपेंद्र कुमार साहू, जीवन लाल ठाकुर, ओम प्रकाश शुक्ला, प्रेमलता विश्वकर्मा, मिलापराम साहू, गजानंद बंछोर, ढालूराम वर्मा, रमेश कुमार शर्मा, वीरेंद्र कुमार साहू, बसंत कुमार वर्मा, यादराम बंजारे, खिलावन सिंह चोपडिया, एस. मिंज, पदुमलाल ठाकुर, दिलेश्वर प्रसाद चंद्राकर, रमेश कुमार सोनी, बीरेंद्र कुमार वर्मा, वेदराम साहू, सुनिता सिन्हा, देवेंद्र कुमार बंछोर, कल्याण सिंह ठाकुर, दानीराम साहू, रोमन लाल, मनहरण लाल साहू, गंगा प्रसाद साहू, तारा बंछोर, मोरध्वज वर्मा, इंद्राणी साहू, अनुराग घोष, सुरेंद्रनाथ कुशवाहा, मोतीलाल साहू, आशा कश्यप, लता रघुकुमार, एवन कुमार रात्रे, उषा दुबे, डोमार सिंह ठाकुर, नरेश कुमार यादव, रेबेका भेलवा एवं बालमुकुंद मढ़रिया।

News CG 24 GK

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *