कोकड़ी में नवीन आंगनबाड़ी केंद्र का उद्घाटन, समारोह में मुख्य अतिथि शामील हुए दुर्ग ग्रामीण विधायक — ललित चंद्राकर
संपादक -- एम डी युसुफ खान -- अंडा - दुर्ग ग्रामीण Ⓜ️ 9179799491

अंडा // दुर्ग //
बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अंतर्गत महिला एवं बाल विकास विभाग के परियोजना दुर्ग ग्रामीण ग्राम पंचायत कोकड़ी में नवीन आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 01 कोकड़ी के उद्घाटन कार्यक्रम
में मुख्य अतिथि दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकार एवं विशेष अतिथि जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कुलेश्वरी देवांगन , ग्राम प्रमुख सरपंच श्री युगल किशोर चंद्राकार रहे, अन्य अतिथियों में उपसरपंच निर्मला मानिकपुरी, पूर्व सरपंच नगपुरा सुखदेव देवांगन उपस्थित रहे। विधायक चंद्राकर जी द्वारा आंगनबाड़ी के सभी बच्चों के साथ मिलकर बच्चों के हाथों से ही नए भवन का शुभारंभ किया गया। तत्पश्चात विधायक द्वारा सभी बच्चों को नेवता भोज परोसा गया, सभी बच्चों ने रुचि पूर्ण भोजन ग्रहण किया । कार्यक्रम मे अतिथियों द्वारा गर्भवती गंगा साहू, लक्ष्मी यादव, सरिता साहू, नेमा निषाद की गोद भराई का रस्म करवाया गया। 6 माह पूर्ण हुए बच्चे लुकेंद्र, विदिका, शुभांगी, सीमांत का अतिथियों द्वारा अन्नप्रासन कराया गया। इस दौरान परियोजना अधिकारी श्रीमती उषा झा ने बताया कि बच्चों को नए आंगन बाड़ी केंद्र में मुलभुत सुविधाओं बच्चों की शाला पूर्व शिक्षा को ध्यान में रखते हुए निर्माण किया गया है। बच्चों को बिना रसायन की फल सब्जी मिल सके इसके लिए केंद्र में पोषण वाटिका भी बनाने कहा गया है। साथ ही बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के तहत बालिकाओं की शिक्षा और सुरक्षा तथा सशक्तिकरण के लिए बात की गई । कार्यक्रम मे आंगनबाड़ी के सभी बच्चों द्वारा बाल गीत सभी के सम्मुख सुनाया गया एवं कुछ बच्चों द्वारा नृत्य प्रस्तुत किया गया, सभी बच्चों का उत्साह वर्धन करते हुए पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम मे विधायक द्वारा आंगनबाड़ी के नौनिहालों को शुभ आशीर्वाद दिया गया एवं अन्य सुविधाओं का लोकार्पण किया गया।जनपद अध्यक्ष द्वारा महिला एवं बाल विकास की महतारी वंदन योजना, प्रधान मंत्री मातृ वंदन योजना, आंगनबाड़ी मे बच्चों और महिलाओं को दी जाने वाली सभी सेवाओं की सराहना की, पर्यवेक्षक सोनल सोनी तिवारी ने आगामी पोषण माह आयोजन की जानकारी दी एवं सभी को सही पोषण व्यवहार के बारे में बताया, सरपंच जी की बेटी का जन्म दिन के उपलक्ष्य मे सरपंच द्वारा दोनों आंगन बाड़ी केंद्र के 40 बच्चों को न्यौता भोज करवाया गया । कार्यक्रम में कोकड़ी की कार्यकर्ता लता त्रिपाठी, कम्लेश्वरी ठाकुर, अन्य कार्यकर्ता , सती सावित्री साहू मीरा, धनेश्वरी, खेमिन , लक्ष्मी हिरवानी, एवं सहायिका उपस्थित रहे.शिब निषाद,पंच डुलेश्वर साहू, खुबचंद ठाकुर, खिलेंद्र साहू, राम अवतार यादव, दुर्गेश्वरी ठाकुर, वामन निर्मलकर, भारती यादव, सरोज ठाकुर, अनिता निषाद, कुंती ठाकुर गणेशी ठाकुर उपस्थित रहे, साथ ही ग्रामीण जन उपस्थित रहे।




