आज जिला देवांगन कल्याण समाज का शपथ ग्रहण समारोह

भिलाई नगर // दुर्ग
प्रदेश देवांगन कल्याण समाज से संबद्ध जिला देवांगन कल्याण समाज दुर्ग के तत्वावधान में नवनिर्वाचित प्रबंधकारिणी समिति के पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह 9 अगस्त की दोपहर 3 बजे से माँ परमेश्वरी भवन, के.डी. पब्लिक स्कूल रोड मीनाक्षी नगर दुर्ग में आयोजित है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मंत्री गजेन्द्र यादव होंगे। अध्यक्षता प्रदेश देवांगन कल्याण समाज छ.ग. के अध्यक्ष प्रदीप देवांगन करेंगे। अतिविशिष्ट अतिथि ललित चंद्राकर विधायक दुर्ग ग्रामीण , श्रीमती अल्का बाघमार महापौर न.पा. निगम दुर्ग, पूर्व विधायक डा. बालमुकुंद देवांगन श्रीमती कुलेश्वरी देवांगन अध्यक्ष- जनपद पंचायत दुर्ग, योगेश निक्की भाले अध्यक्ष नगर पंचायत पाटन, श्रीमती लीना-दिनेश देवांगन पार्षद एवं एम.आई.सी. न.पा. निगम दुर्ग, श्रीमति सरिता पोषण साहू पार्षद, गोविंद देवांगन पार्षद, कमल देवांगन पार्षद न.पा. निगम दुर्ग है, ।विशेष अतिथि श्रीमती किरण देवांगन प्रदेश अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ, पोषण देवांगन प्रदेश उपाध्यक्ष, मुकेश देवांगन प्रदेश सचिव, रवि देवांगन प्रदेश संगठन मंत्री, सत्यनारायण देवांगन प्रदेश प्रवक्ता, संरक्षक मुरलीधर देवांगन बलदाऊ भाले पाटन, पुराणिक कुमार देवांगन ललित देवांगन (छाया) वरिष्ठ समाज सेवी दुर्ग, श्रीराम देवांगन वरिष्ठ समाज सेवी विवेकानंद नगर दुर्ग होगे। अध्यक्ष रामानन्द देवांगन एवं सचिव धनुषराम देवांगन ने सामाजिकजनों से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है। उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी- शंकरलाल देवांगन ने दी



