सुरता लक्ष्मण मस्तुरिया”पर सजी साहित्यकारो से मंच

उतई 30 जुलाई 2026 ।
उतई। हथखोज पारा उतई कालिका मंच पर सुरता लक्ष्मण मस्तुरिया गीतकार एवं साहित्यकार और कारगिल शहीदों पर जागृति साहित्य समिति उतई के बैनर तले संगीतमय कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें लक्ष्मण मस्तुरिया जी एवं कारगिल शहीदों पर काव्य पाठ का आगाज मंच संचालक डाॅ रमाशंकर सोनी ने अमर शहीदों पर एवं मस्तुरिया जी के गीतों को शेरों शायरी से मंच को संचालित करते रहे। दानी राम वर्मा ने छत्तीसगढ़ी गीतों से यहाँ की संस्कृति भाखा बोली पर अपनी मधुर आवाज से सबका मन मोह लिया , डाॅ यशवंत यश सूर्यवंशी ने अपनी दमदार वीर रस कविता से लोगों में जोश पैदा कर दिया ,रघुनाथ देशमुख ने मस्तुरिया एवं वीर जवानों को याद करते हुए मातृभूमि से प्रेम व संस्कारों पर व्यंग्यात्मक काव्य पाठ से सराबोर कर दिया ,बिसरुराम कुर्रे ने खेती किसानी गीत से किसानों की परेशानी को बताने का प्रयास किया,संतोष यादव ने आज के शिक्षा नीति पर व्यंग के तीर छोड़े ,ओमवीर करन ने अपने चिरपरिचित शेरों शायरी से श्रोताओं को वाह वाह कहने पर मजबूर कर दिया, संतोष चंद्राकर ने अरपा पैरी के धार एवं मोर संग चलव रें गीतों से मंच को नया उंचाई प्रदान की, लक्ष्मण मस्तुरिया के गीतों को अपनी मधुर आवाज गीत संगीत के माध्यम से उसे याद करने का प्रयास किया गया जिसमें संतोष चंद्राकर , कु’, राखी गायकवाड़, शिव यादव, रामप्रसाद साहू,संजय भट्ट एवं परमानन्द वस्त्रकार ने अपनी प्रस्तुति से सभी श्रोताओं का मन मोह लिया।