Breaking
उप-स्वास्थ्य केंद्र सांकरा में संकुल स्तरीय बैठक संपन्नलगातार बारिश से छत्तीसगढ़ में जनजीवन अस्त-व्यस्त, कई जिलों में भारी से मध्यम वर्षा का दौर जारीसीएम हेल्पलाइन 1076 की शिकायत पर खाद्य विभाग की त्वरित कार्रवाईआज 30 जुलाई से सेलूद में दो दिवसीय ब्लाक स्तरीय क्रीड़ा  प्रतियोगिता का आयोजनआज नगर पंचायत उतई में एल्डरमेन का शपथ ग्रहण समारोह विधायक ललित चंद्राकर होंगें मुख्य अतिथि संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती उतई में श्रद्धा के साथ मनाई गई 650 दीप प्रज्वलित कर दी गई श्रद्धांजलि, दुर्ग ग्रामीण विधायक एवं कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त श्री ललित चंद्राकर जी हुए शामिलगुरु पूर्णिमा पर शासकीय प्राथमिक शाला देउरझाल में गुरुजनों का हुआ भव्य सम्मानगुरु पूर्णिमा पर शासकीय प्राथमिक शाला देउरझाल में गुरुजनों का हुआ भव्य सम्मानशिवोम् विद्यापीठ रायपुरा में गुरु पूर्णिमा उत्सव मनाया गया,ध्वज शिष्टाचार के साथ हुआ तृतीय सोपान स्काउट गाइड जाँच शिविर का शुभारंभ

सांकरा संकुल स्तरीय बैठक

उप-स्वास्थ्य केंद्र सांकरा में संकुल स्तरीय बैठक संपन्न

पाटन। 30 /07/2026

पाटन विकासखंड के ग्राम सांकरा स्थित उप-स्वास्थ्य केंद्र में संकुल स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में ग्राम पंचायत सांकरा के युवा सरपंच रवि सिंगौर सहित स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी एवं मितानिन बहनें उपस्थित रहीं।

 

बैठक को संबोधित करते हुए सरपंच रवि सिंगौर ने कहा कि वर्तमान मौसम को देखते हुए गांव में स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक प्रभावी एवं बेहतर बनाए रखना आवश्यक है। उन्होंने मितानिनों से घर-घर जाकर लोगों को मौसमी बीमारियों, स्वच्छता, सुरक्षित पेयजल, मलेरिया, डेंगू तथा अन्य संक्रामक रोगों के प्रति जागरूक करने का आग्रह किया।

 

उन्होंने कहा कि किसी भी व्यक्ति में बुखार, सर्दी-खांसी या अन्य गंभीर लक्षण दिखाई देने पर तत्काल स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क कर उचित उपचार सुनिश्चित कराया जाए। साथ ही गर्भवती महिलाओं, बच्चों एवं बुजुर्गों के नियमित स्वास्थ्य परीक्षण और टीकाकरण पर विशेष ध्यान देने की अपील की।

 

बैठक में स्वास्थ्य सेवाओं को जन-जन तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने तथा ग्रामवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए सभी ने समन्वय के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।

News CG 24 GK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *