Breaking
ध्वज शिष्टाचार के साथ हुआ तृतीय सोपान स्काउट गाइड जाँच शिविर का शुभारंभआज दौलत वाटिका जामगांव एम में गुरु पूर्णिमा उत्सव का आयोजन आजादी के 79 वर्षों बाद भिरागांव को मिली पक्की सड़क की सौगातशास. पू. मा. शाला , अंडा में बाल केबिनेट का गठनग्राम सांकरा के बूथ क्रमांक 71 में सुना गया प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के ‘मन की बात’ का 136वां एपिसोडखोपली शक्ति केंद्र की बैठक भागचंद देशलहरे जी के निवास पर संपन्न*महिला बाल विकास द्वारा ढौर के प्रांगण में सुपोषण वृक्ष मुनगा का पौधरोपण अहिवारा विधायक कोर्सेवाड़ा हुए शामील 17 अगस्त को निकलेगी जनपद स्तरीय विराट शिव दर्शन कांवड़ यात्रा“सरकार सवालों का जवाब देने के बजाय आवाज़ दबा रही है” – ताम्रध्वज साहूविधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह जी को बोल बम समिति के संयोजक जितेन्द्र वर्मा ने 17 अगस्त को आयोजित विशाल बोल बम कांवर यात्रा में किया आमंत्रित

दुर्ग जिला देवांगन समाज चुनाव

पुरानिक देवांगन चौथी बार बने दुर्ग जिला देवांगन समाज के अध्यक्ष

संपादक -- एम डी युसुफ खान -- अंडा - दुर्ग    Ⓜ️ 9179799491

 

दुर्ग // 

दुर्ग जिला देवांगन समाज का त्रिवार्षिक चुनाव गया नगर दुर्ग स्थित परमेश्वरी विद्यालय में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस चुनाव में 15 सदस्यीय प्रबंधकारिणी का चुनाव दिनांक 19.7.2026 को मुख्य चुनाव अधिकारी प्रेमचंद देवांगन अधिवक्ता एवं समाजसेवी द्वारा कराया गया। इस चुनाव में एकता पेनल के समस्त पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए। अध्यक्ष पद हेतु पुरानिक राम देवांगन चौथी बार निर्वाचित हुए। सचिव पद के लिए राजेंद्र लिमजे , कोषाध्यक्ष पद के लिए धीरेंद्र देवांगन तथा उपाध्यक्ष के तीन पदों के लिए मुकेश कुमार देवांगन, पोषण लाल देवांगन, श्रीमती पिंकी देवांगन, संयुक्त कोषाध्यक्ष पद पर कृपा राम देवांगन एवं सह सचिव पद के लिए वासुदेव देवांगन, गैंद लाल देवांगन, श्रीमती केजा देवांगन और कार्यकारिणी सदस्य पांच पद हेतु हरिप्रसाद देवांगन, राजेश देवांगन, पुरुषोत्तम, श्रीमती यामिनी देवांगन, श्रीमती भुनेश्वरी देवांगन निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए।

 

मुख्य चुनाव अधिकारी प्रेमचंद देवांगन से प्राप्त जानकारी अनुसार 25 जून 2026 को जारी अधिसूचना अनुरूप आज 19 जुलाई 2026 को दुर्ग जिला देवांगन समाज पंजीयन क्रमांक 12 2202035 877 का निर्वाचन प्रक्रिया प्रातः 10:30 बजे आरंभ की गई। इस प्रक्रिया को संपन्न करने हेतु सभी ब्लॉक/ मंडल/ ग्राम इकाई के समस्त मतदाताओं की उत्साह जनक उपस्थिति रही.। इस चुनावी प्रक्रिया में दुर्ग नगर देवांगन समाज, धमधा ब्लॉक देवांगन समाज, पाटन ब्लॉक देवांगन समाज, उत्तर क्षेत्र उरला दुर्ग देवांगन समाज, भिलाई नगर देवांगन समाज, जामुल मंडल, रामनगर मंडल, कोहका मंडल, कौही मंडल, अमलेश्वर देवांगन जनों की सक्रिय भागीदारी रही। उपस्थित सदस्यों एवं निर्वाचन अधिकारियों ने सामाजिक एकता एवं समरसता के लिए सभी पदाधिकारी के निर्विरोध निर्वाचन पर खुशी व्यक्त करते हुए इस सामाजिक एवं संगठनात्मक विकास के लिए अनुकरणीय पहल बताया। अपने चौथी अध्यक्ष कार्यकाल के लिए निर्वाचित पुरानिक राम देवांगन ने कहा समाज में विकासोन्मुखी विचार एवं सामाजिक समन्वय के लिए समाज के सभी लोगों की बराबर सहभागिता आवश्यक है। समाज में स्वेच्छाचारिता एवं निरंकुशता से समाज की कड़ी कमजोर होती है। अतः इस पर सामाजिक नियंत्रण आवश्यक है और यह जवाबदारी परिवार से आरंभ होनी चाहिए। कार्यक्रम में नव निर्वाचित सदस्यों को प्रमाणपत्र प्रदान किया गया तत्पश्चात शपथग्रहण कराया गया।

इस चुनाव कार्यक्रम को सफल बनाने में चुनाव अधिकारियों में प्रेमचंद देवांगन, अशोक देवांगन, मेघलाल देवांगन की अहम भूमिका रही। इसके साथ-साथ समाज के वरिष्ठ पदाधिकारी धनुक लाल देवांगन, राकेश देवांगन, दुष्यंत देवांगन, यादराम देवांगन, सोहन लाल देवांगन, बलराम देवांगन, श्रीकांत देवांगन, होरीलाल देवांगन, व्यास नारायण देवांगन, भेदूराम देवांगन, मोहन देवांगन, भूषण देवांगन, दीपक देवांगन, मंगतू राम देवांगन, सोनू राम देवांगन, अशोक देवांगन, गोकुल राम श्री ठाकुर राम देवांगन, लोमश देवांगन, ओमप्रकाश देवांगन, मनोहर देवांगन, सत्येंद्र देवांगन एवं युवा प्रकोष्ठ से आशीष देवांगन, तेजराम देवांगन, तुलसीराम देवांगन, राजकुमार देवांगन, नरेश देवांगन, यशवन्त देवांगन, उपस्थित थे एवं सभी ब्लॉक के महिला प्रकोष्ठ के मतदाताओं की विशेष भागीदारी रही, उपस्थित महिलाओं में श्रीमती विनीता देवांगन, ईश्वरी देवांगन, श्रीमती रीना देवांगन, श्रीमती कीर्ति देवांगन, श्रीमती त्रिवेणी देवांगन, श्रीमती सावित्री देवांगन, कुंती देवांगन, श्रीमती तारा देवांगन, श्रीमती रजनी देवांगन, श्रीमती ममता देवांगन, श्रीमती चित्रा देवांगन, श्रीमती वंदना देवांगन, श्रीमती उषा देवांगन, दुर्गा देवांगन, सुकून देवांगन, पूर्णिमा देवांगन आदि सामाजिक जन उपस्थित थे।कार्यक्रम के अंत में आभार प्रदर्शन राकेश देवांगन द्वारा किया गया।

 

News CG 24 GK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *