Breaking
सीएम हेल्पलाइन 1076 की शिकायत पर खाद्य विभाग की त्वरित कार्रवाईआज 30 जुलाई से सेलूद में दो दिवसीय ब्लाक स्तरीय क्रीड़ा  प्रतियोगिता का आयोजनआज नगर पंचायत उतई में एल्डरमेन का शपथ ग्रहण समारोह विधायक ललित चंद्राकर होंगें मुख्य अतिथि संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती उतई में श्रद्धा के साथ मनाई गई 650 दीप प्रज्वलित कर दी गई श्रद्धांजलि, दुर्ग ग्रामीण विधायक एवं कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त श्री ललित चंद्राकर जी हुए शामिलगुरु पूर्णिमा पर शासकीय प्राथमिक शाला देउरझाल में गुरुजनों का हुआ भव्य सम्मानगुरु पूर्णिमा पर शासकीय प्राथमिक शाला देउरझाल में गुरुजनों का हुआ भव्य सम्मानशिवोम् विद्यापीठ रायपुरा में गुरु पूर्णिमा उत्सव मनाया गया,ध्वज शिष्टाचार के साथ हुआ तृतीय सोपान स्काउट गाइड जाँच शिविर का शुभारंभआज दौलत वाटिका जामगांव एम में गुरु पूर्णिमा उत्सव का आयोजन आजादी के 79 वर्षों बाद भिरागांव को मिली पक्की सड़क की सौगात

Uncategorized

उतई में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026″ की बैठक रेस्ट हाउस उतई में संपन्न,कार्यकर्ताओं को दिया डिजिटल प्रशिक्षण

संपादक -- एम डी युसुफ खान -- अंडा - दुर्ग    Ⓜ️ 9179799491

उतई  ‌ भारतीय जनता पार्टी उतई मंडल द्वारा “पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026” के तहत डिजिटल लर्निंग प्लेटफार्म की बैठक उतई रेस्ट हाउस में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष एवं संचालन महामंत्री प्रवीण कुमार यदु ने किया आभार नगर भाजपा अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण साहू ने किया*

“तकनीक से जुड़ेगा कार्यकर्ता, तभी मजबूत होगा बूथ”

*बैठक को संबोधित करते हुए दुर्ग मुख्य वक्त मंडल के बैठक प्रभारी जिला सहकारी केंद्री बैंक अध्यक्ष प्रीतपाल बेलचंदन ने कहा,पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी का ‘एकात्म मानववाद’और ‘अंत्योदय’ का विचार ही भाजपा की आत्मा है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के ‘डिजिटल इंडिया’ विजन को बूथ स्तर तक ले जाने के लिए हर कार्यकर्ता का तकनीकी रूप से दक्ष होना जरूरी है। आज की बैठक इसी दिशा में एक बड़ा कदम है।नमो एप और सरल एप का दिया गया प्रशिक्षण बैठक में उतई मंडल के कार्यकर्ताओं को ‘नमो एप’,सरल एप’ एवं संगठन के अन्य डिजिटल प्लेटफार्म की बारीकियां समझाई गईं। कार्यकर्ताओं को सोशल मीडिया के सकारात्मक उपयोग,केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने और फेक न्यूज से निपटने के गुर सिखाए गए।मेरा बूथ, सबसे मजबूत” पर जोर बैठक में दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने कहा कि मेरा बूथ सबसे मजबूत’अभियान की समीक्षा किया गया। और तय किया गया कि प्रत्येक बूथ पर 10 सदस्यीय डिजिटल टीम बनाई जाएगी। यह टीम व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से पन्ना प्रमुखों से जुड़कर सरकार की योजनाओं का प्रचार-प्रसार करेगी। साथ ही सदस्यता अभियान को गति देने पर भी जोर दिया गया। ललित चंद्राकर ने कहा, “2026 का प्रशिक्षण महाभियान चुनावी साल की तैयारी है। अगर बूथ जीता तो चुनाव जीता। और बूथ जीतने के लिए कार्यकर्ता का वैचारिक और तकनीकी रूप से मजबूत होना जरूरी है।*

इस अवसर पर मंडल महामंत्री चंदू देवांगन,उतई नगर पंचायत अध्यक्ष सरस्वती साहू,नगर पंचायत उपाध्यक्ष शिवनारायण देशमुख,फत्तेलाल वर्मा,विमला कामड़े,सोनू राजपूत,सतीश चंद्राकर, लता सोनवानी,अनिता गढ़े,रंजना चंद्राकर,मंजू वर्मा,पूजा चंद्राकर,दुलारी देशलहरे,करण सेन,शुभम वर्मा,हर्ष चंदेल,घनश्याम चंद्राकर,राकेश देवांगन,वैभव देवांगन,योगेश साहू,फलेंद्र सिंह राजपूत,गिरीश शर्मा,जितेंद्रसोनी,शुभम सोनी,नेमन साहू,देवेंद्र भारती,दनेश्वर यादव,दौलत यादव,हरीश यादव,शशिकांत वर्मा,भीमसेन सिन्हा,रूपेश पारख, भूपेंद्र साहू,यश देशमुख,डीकेश वर्मा,दनेश्वरी देशमुख,दीपक यादव,सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्त्तागण उपस्थित रहें।

News CG 24 GK

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *