मिडिल स्कूल में शाला प्रबंधन समिति का गठन व प्रवेशोत्सव हर्षोल्लास से मनाया गया छात्रों ने नेवता भोज का आनंद लिया

अंडा // दुर्ग
शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला अंडा, दुर्ग में दिनांक 01/07/2026 को प्रधान पाठक श्रीमती विजय लक्ष्मी राव के मार्गदर्शन में शाला प्रबंधन समिति का गठन किया गया।सभी पालकों की सर्व सहमति से श्रीमती करुणा चौहान को अध्यक्ष और संजय कन्नौजे को उपाध्यक्ष चुना गया। पालक सदस्यों में श्रीमती धात्रिका चंद्राकर, श्रीमती थनीसा सार्वा,श्रीमती इन्द्राणी कन्नौजे,श्रीमती दुर्गा साहू, श्रीमती हेमीन सिन्हा ,श्रीमती साधना सूर्य वंशी, श्री संतोष कुमार बघेल,श्री योगेश्वर प्रसाद, सरपंच दिग्विजय सिन्हा,शिक्षाविद् डी पी चंद्राकर चुने गए।सभी सदस्यों को एक_ एक फलदार पौधा भेंट किया गया।भूतपूर्व अध्यक्ष खोरबाहरा राम निर्मलकर और उपाध्यक्ष रमेश सेन को एक _एक पौधा गिफ्ट देकर विदाई दी गई। गठन पश्चात शाला परिवार की ओर से सभी सदस्यों को बधाई दी गई। शिक्षक सुरेंद्र कुमार सेन द्वारा शाला प्रबंधन समिति गठन संबंधी महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर चर्चा की गई । इस अवसर पर प्रिंसिपल श्रीमती एस जांबुलकर, प्रधान पाठक श्रीमती विजय लक्ष्मी राव, शिक्षकों में श्रीमती नीलिमा वर्मा, श्रीमती अनुरमा शुक्ला, श्री तामेश्वर राम साहू और श्रीमती भीमेश्वरी चंद्राकर व पालकजन उपस्थित रहे। सभी छात्रों के लिए नेवता भोज का इंतजाम किया गया था। छात्रों ने नेवता भोज में खीर पुड़ी,दाल चांवल का आनंद लिया। सभी सदस्यों ने शाला व बच्चों के हित में सहयोग करने की बात कही।




