Breaking
लगातार बारिश से छत्तीसगढ़ में जनजीवन अस्त-व्यस्त, कई जिलों में भारी से मध्यम वर्षा का दौर जारीसीएम हेल्पलाइन 1076 की शिकायत पर खाद्य विभाग की त्वरित कार्रवाईआज 30 जुलाई से सेलूद में दो दिवसीय ब्लाक स्तरीय क्रीड़ा  प्रतियोगिता का आयोजनआज नगर पंचायत उतई में एल्डरमेन का शपथ ग्रहण समारोह विधायक ललित चंद्राकर होंगें मुख्य अतिथि संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती उतई में श्रद्धा के साथ मनाई गई 650 दीप प्रज्वलित कर दी गई श्रद्धांजलि, दुर्ग ग्रामीण विधायक एवं कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त श्री ललित चंद्राकर जी हुए शामिलगुरु पूर्णिमा पर शासकीय प्राथमिक शाला देउरझाल में गुरुजनों का हुआ भव्य सम्मानगुरु पूर्णिमा पर शासकीय प्राथमिक शाला देउरझाल में गुरुजनों का हुआ भव्य सम्मानशिवोम् विद्यापीठ रायपुरा में गुरु पूर्णिमा उत्सव मनाया गया,ध्वज शिष्टाचार के साथ हुआ तृतीय सोपान स्काउट गाइड जाँच शिविर का शुभारंभआज दौलत वाटिका जामगांव एम में गुरु पूर्णिमा उत्सव का आयोजन 

शिवम् विद्या पीठ रायपुरा में चिकित्सक दिवस

विद्यालय में सीए दिवस एवं चिकित्सक दिवस का आयोजन

 

रायपुर 1 जुलाई 2026

रायपुर। आज शिवोम विद्यापीठ हायर सेकेंडरी स्कूल, राइपुरा, रायपुर में सीए दिवस (चार्टर्ड अकाउंटेंट्स डे) एवं चिकित्सक दिवस हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों को चार्टर्ड अकाउंटेंट एवं चिकित्सकों के समाज तथा राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान से अवगत कराया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के स्वागत एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। सीए दिवस के अवसर पर सीए श्रीमती शीतल सुराना ने विद्यार्थियों को बताया कि चार्टर्ड अकाउंटेंट देश की आर्थिक व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने, वित्तीय पारदर्शिता बनाए रखने तथा ईमानदार वित्तीय प्रबंधन सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

डॉ. प्रियंका बटाविया जैन ने विद्यार्थियों को चिकित्सक दिवस के महत्व से अवगत कराया। उन्होंने चिकित्सकों की निस्वार्थ सेवा, समर्पण एवं मानवता के प्रति उनके अमूल्य योगदान पर प्रकाश डाला। विद्यार्थियों ने स्वास्थ्य सेवाओं के महत्व को समझते हुए चिकित्सकों के प्रति अपना आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के दौरान शिवोम विद्यापीठ हायर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों ने चार्टर्ड अकाउंटेंट एवं चिकित्सकों से विभिन्न विषयों पर उत्साहपूर्वक प्रश्न पूछे। अतिथियों ने सरल, स्पष्ट एवं प्रेरणादायक उत्तर देकर उनकी जिज्ञासाओं का समाधान किया। उनके उत्तरों से विद्यार्थी अत्यंत संतुष्ट एवं प्रेरित दिखाई दिए। इस संवादात्मक सत्र ने न केवल उनके ज्ञान में वृद्धि की, बल्कि उनके करियर संबंधी दृष्टिकोण को भी व्यापक बनाया।

अपने उद्बोधन में विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती प्रीति सिंह ने विद्यार्थियों को इन दोनों महान व्यवसायों से प्रेरणा लेकर अपने जीवन में ईमानदारी, अनुशासन, सेवा भावना एवं कर्तव्यनिष्ठा को अपनाने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम का समापन आभार प्रदर्शन के साथ हुआ। यह आयोजन विद्यार्थियों के लिए अत्यंत प्रेरणादायक एवं ज्ञानवर्धक सिद्ध हुआ तथा समाज के प्रति सम्मान, कृतज्ञता एवं उत्तरदायित्व की भावना को और अधिक सुदृढ़ करने में सहायक रहा।

News CG 24 GK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *