अंडा शासकीय प्राथमिक शाला बस्ती पारा में हर्षोल्लास से मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव
संपादक -- एम डी युसुफ खान - अंडा- दुर्ग Ⓜ️ 9179799491

अंडा // दुर्ग //
शासकीय प्राथमिक शाला बस्ती पारा में ग्राम अंडा में नवीन शैक्षणिक सत्र 2026-27 के प्रारंभ पर ‘शाला प्रवेश उत्सव’ का गरिमामय आयोजन किया गया। इस अवसर पर स्कूल पहुंचे नव-प्रवेशित बच्चों का तिलक लगाकर,और मुंह मीठा कराकर आत्मीय स्वागत किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शिक्षाविद् देवेंद्र कुमार सिन्हा ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें गुलाल लगाया और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। शासन की कल्याणकारी योजनाओं के तहत प्रवेश लेने वाले सभी छात्र-छात्राओं को पाठ्यपुस्तकें, व अन्य आवश्यक शिक्षण सामग्रियां* *वितरित की गईं।इस गरिमामय उत्सव मे फेकू राम चंद्राकर (विधायक प्रतिनिधि), पंचायत प्रतिनिधि रिकेश्वरी चंद्राकर, अध्यक्ष द्रोपदी तारक, उपाध्यक्ष तारिणी ढ़ीमर, सदस्य गण रुपा,ममता,तामेश्वरी,प्रभा, दुर्गा,तनूजा, जागेश्वर मेश्राम, धर्मेन्द्र, रीना महिलांग , प्रधान पाठक श्रीमती संतोषी ठाकुर, शिक्षिका राखी सिंन्हा,सहित विद्यालय के स्टाफ, स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में पालक व ग्रामीण उपस्थित रहे ।सभी ने बच्चों को नियमित स्कूल आने और मन लगाकर पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया।




